विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में कर्मचारियों के बवाल के बाद पुलिस अलर्ट, फैक्ट्रियों के बाहर सुरक्षा सख्त; रूट डायवर्ट

Published: Mon, 13 Apr 2026 06:25 PM (IST)

नोएडा के ईकोटेक तीन औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग कर रहे कर्मचारियों द्वारा पत्थरबाजी और आगजनी की घटना ...और पढ़ें

नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा।

नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग कर रहे कर्मचारियों के पत्थरबाजी और आगजनी करने की घटना के बाद ईकोटेक तीन औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन चौकन्ना दिखा। फैक्ट्रियों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई । पुलिसकर्मी फैक्ट्रियों के इर्द-गिर्द गश्त करते नजर आए।

कई फैक्ट्रियों के बाहर कर्मचारियों ने एकजुट होने की कोशिश भी की, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने मंशा भाप कर्मचारियों के एकजुट होने व आंदोलन करने की रणनीति को विफल कर दिया। ज्ञात हो कि मंगलवार को ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में ही एक फैक्ट्री के बाहर कर्मचारियों ने एकजुट होकर हंगामा कर दिया था।

एहतियात के तौर पर दादरी से नोएडा की तरफ जाने वाले वाहनों को पहले 130 मीटर रोड उसके बाद यामहा चौक के पास डायवर्ट कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ से गंतव्य को भेजा गया। जिसकी वजह से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वाहनों का दबाव एकाएक बढ़ गया। पुलिस अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण कर जायजा लेने के बाद आलाधिकारियों को पल-पल की जानकारी देते नजर आए।

श्रमिकों से की शांति बनाए रखने की अपील

नोएडा में भड़के कर्मचारियों के गुस्से को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन के कर्मी भी चौकन्ना नजर आए। लोगों के एकत्र होते ही तत्काल सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। ईकोटेक तीन के उद्योग केंद्र प्रथम में कर्मचारी एकत्र हो गए। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली व कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें- नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर अखिलेश यादव ने सरकार के खुफिया तंत्र पर उठाया सवाल, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट