विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: DCP साद मियां खान और रविशंकर निम समेत कई अधिकारियों के तबादले

Published: Sun, 20 Sep 2026 04:16 PM (IST)

विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने पुलिस अधिकारियों के तबादले शुरू कर दिए हैं। नोएडा जोन के डीसीपी साद मियां ...और पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट से डीसीपी और एडीसीपी के तबादले। सांकेतिक तस्वीर

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट से डीसीपी और एडीसीपी के तबादले। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों के तबादले शुरू।

  2. नोएडा जोन के डीसीपी साद मियां खान का आगरा तबादला।

  3. ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रविशंकर निम गोरखपुर भेजे गए।

जागरण संवाददाता, नोएडा। विधान सभा चुनाव से पहले शासन ने पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर करना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में नोएडा जोन के डीसीपी साद मियां खान और ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रविशंकर निम का भी शनिवार को तबादला हो गया।

साद मियां खान को आगरा कमिश्नरेट और रविशंकर निम को गोरखपुर भेजा गया है। इनकी जगह पर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर से आइपीएस श्रवण कुमार सिंह व पुलिस उपायुक्त आगरा से आइपीएस सैयद अली अब्बास को भेजा गया है।

वहीं कमिश्नरेट में तैनात एडीसीपी संतोष कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट और एडीसीपी सुधीर कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पद पर भेजा गया है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात एडीसीपी अर्चना सिंह को यहां भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- प्रदेश में 35 आइपीएस का तबादला, वाराणसी में तीन सह‍ित चंदौली, जौनपुर और सोनभद्र में म‍िली तैनाती

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्षों को मिली नई जिम्मेदारी