प्रदेश में 35 आइपीएस का तबादला, वाराणसी में तीन सहित चंदौली, जौनपुर और सोनभद्र में मिली तैनाती
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 35 आईपीएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। वाराणसी में तीन नए ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में नई तैनाती।
HighLights
उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला।
वाराणसी में तीन नए अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए।
चंदौली, जौनपुर और सोनभद्र में भी एक-एक अधिकारी तैनात।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को एक बार फिर आइपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। तबादले के क्रम में प्रदेश में कुल 35 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। तबादले के बाद वाराणसी में तीन नए आइपीएस और चंदौली, जौनपुर व सोनभद्र में एक एक अधिकारी की तैनाती की गई है। यह सभी पद अपर पुलिस अधीक्षक पद के हैं।
इस प्रकार पूर्वांचल के चार जिलों में छह पुलिस अधिकारियों को तैनाती मिली है।
- विक्रम दहिया अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली।
- अनन्त चंद्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली से अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर।
- मेविस टॉक सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र
- राजेश गुनावत सहायक पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
- राजेश कुमार पांडेय अपर पुलिस उपायुक्त/पुलिस उपायुक्त, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
- विनीत भटनागर पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
