विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में आधी रात एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश गोली लगने से घायल; तीन गिरफ्तार

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:13 AM (IST)

नोएडा में पुलिस और मोबाइल झपटमारी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश गिरफ्तार। जागरण

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश गिरफ्तार। जागरण

HighLights

  1. नोएडा पुलिस ने मोबाइल झपटमारों से मुठभेड़ की।

  2. एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो साथी गिरफ्तार।

  3. 31 मोबाइल फोन, नकदी और चोरी की बाइक बरामद।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

सेक्टर-24 थाना पुलिस शनिवार देर रात सेक्टर-33 स्थित प्रकाश अस्पताल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध फर्राटा भरते दिखे। तीनों पुलिस को देखकर बच निकलने का प्रयास करने लगे।

फिसलकर गिरी बदमाशों की बाइक

पुलिस के अनुसार, बदमाश आरटीओ कट की ओर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। वहीं, हड़बड़ाहट में कुछ दूरी पर जाकर बाइक फिसलकर गिर गई।

WhatsApp Image 2026-11-22 at 08.50.32

एनकाउंटर करने में शामिल रहे पुलिसकर्मी। जागरण

पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

इसके बाद बदमाशों ने खुद को पुलिस टीम से घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान साहिबाबाद पप्पू कॉलोनी के नीरज के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके दो साथी साहिबाबाद शदीद नगर के हेमंत उर्फ सनी व गोविंद सिंह उर्फ रिंकू को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा, दो चाकू, झपटमारी के 31 मोबाइल फोन, 42 हजार रुपये व चोरी की बाइक बरामद हुई। घायल आरोपी का उपचार कराया गया। तीनों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा।

यह भी पढ़ें- पलवल में एनकाउंटर, पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल; गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।