पलवल में एनकाउंटर, पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल; गिरफ्तार
पलवल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लूट और पुलिसकर्मी को टक्कर मारने के मामलों में वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
-1795151401842_m.webp)
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को ले जाती पुलिस। जागरण
HighLights
पलवल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।
वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए।
जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल जिले में आज शुक्रवार को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में लूट की तीन वारदातों और डायल-112 के पुलिसकर्मी को सीधी टक्कर मारने के मामले में वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हसनपुर रोड पर गांव पिंगौड़ के पास नाले की पटरी पर सीआईए पलवल और सीआईए होडल की संयुक्त टीम ने आज सुबह बदमाश की घेराबंदी की। खुद को घिरा हुआ देख इस बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी।
बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया
वहीं, पुलिस ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद आरोपी के कब्जे से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। वहीं, घटनास्थल से दो खाली खोल भी मिले हैं।
यह भी पढ़ें- पलवल में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोचे, गोलीबारी में एक SPO गंभीर रूप से घायल