छठ पूजा पर गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा की कड़े प्रबंध, 3 जोन में बंटेगा जिला; सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस छठ पूजा के लिए 17 घाटों और 40 अन्य स्थलों पर 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात करेगी। सुरक्षा में तैनात अधिकारी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे।
-1794318229057_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
छठ पूजा के लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी संदिग्धों को तलाशेंगे और उन पर कार्रवाई करेंगे।
कालिंदीकुंज घाट पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी, भीड़ नियंत्रण पर जोर।
जागरण संवाददाता, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस 17 छठ घाट और 40 स्थलों पर एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सादा कपड़ों में भी महिला और पुरूष पुलिसकर्मी ड्यूटी देंगे।
पुलिस कर्मी भीड़ के बीच से संदिग्ध को तलाशकर पकड़ेंगे। संदिग्ध को पकड़कर कार्रवाई करेंगे। उधर, एलआइयू और स्पेशल टीम भी घूम-घूमकर जांच करेगी। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
तीन जोन में बंटेगा गोतमबुद्धनगर
गौतमबुद्धनगर में छठ पूजा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीनों जोन में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि नोएडा में 17 घाट पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सबसे ज्यादा भीड़ कालिंदीकुंज घाट पर रहने के चलते वहां पर विशेष सतर्कता रहेगी।
सभी घाट पर पुलिसकर्मियों के अलावा पीआरवी व पीसीआर वाहन गश्त पर रहेंगे। मोबाइल, पर्स चोरी और छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस अधिकारी खुद घाटों का निरीक्षण करेंगे।
संदिग्ध गतिविधि की दें सूचना
एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने लोगाें से अपील की है कि छठ पूजा के दौरान कोई भी गतिविधि संदिग्ध लगने पर तत्काल सूचना दें। इंटरनेट मीडिया पर किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। किसी भी मैसेज को आगे भेजने से पहले उसकी सत्यता जांच लें।