विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिन में प्रेस का काम, रात होते ही बन जाते थे शातिर चोर; नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा 250 गाड़ियां उड़ाने वाला गैंग

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:54 PM (IST)

नोएडा पुलिस ने दिन में प्रेस और सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले शातिर चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार तीन सदस्यों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 250 से अधिक दोपहिया वाहन चोरी किए थे।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

HighLights

  1. दिन में प्रेस/गार्ड, रात में वाहन चोरी करते थे।

  2. नोएडा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा।

  3. गिरोह ने 250 से अधिक वाहन चोरी किए, 13 बरामद।

जागरण संवाददाता, नोएडा। दिन में प्रेस और सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले और रात में साथियों संग मिलकर दो पहिया वाहन चोरी करने दो शातिरों को एक साथी संग सेक्टर 49 थाना पुलिस ने शनिवार को सेक्टर 50 से गिरफ्तार किया।

आरोपित वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। आरोपितों के पास से चोरी की तीन स्कूटी समेत 13 वाहन, फर्जी नंबरप्लेट बरामद हुईं। आरोपित चोरी करने जाने के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े। तीनों मिलकर 250 से ज्यादा वाहन चोरी कर चुके हैं। 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस के इनके दो साथियों का पता लगने में जुटी है।

नोएडा सेक्टर 49 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेक्टर 50 स्थित सीवेज टावर के पास बाइक सवार तीन संदिग्ध दिखे। तीनों पुलिस को देखकर बच निकलने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर तीनों को दबोच लिया।

कबाड़ी को 8-10 हजार में बेच देते थे

थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आरोपितों की पहचान भरतपुर के गंगाबक गांव के अमित, हरदोई के बानामऊ के मिथलेश व दरभंगा के बंघात गांव के तीर्थ कुमार के रूप में हुई। वर्तमान में अमित व मिथलेश नोएडा के मोरना गांव व तीर्थ कुमार सोरखा गांव में किराये पर रहते हैं। तीनों छठीं व आठवीं कक्षा पास हैं।

पूछताछ में पता चला है कि मिथलेश प्रेस करने काम, नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में अमित सिक्योरिटी गार्ड है, जबकि तीर्थ कुमार बेरोजगार है। तीर्थ कुछ दिन पहले ही अमित और मिथलेश के संपर्क में आया था। तीनों मिलकर सड़क किनारे, बाजार आदि जगह खड़े दो पहिया वाहन जैसे स्कूटी व बाइक को निशाना बनाते हैं।

वाहनों का लॉक तोड़कर करते थे चोरी 

मौका पाकर वाहनों का लॉक तोड़कर चोरी करते हैं। चोरी के वाहनों को गुप्त जगह पर छिपा देते हैं। राह चलते व्यक्ति और कबाड़ी को आठ से 10 हजार रुपये में बेच देते थे। इससे प्राप्त मुनाफे को आपस मे बांट लेते।

रकम से अपने शौक व खर्चे पूरे करते हैं। बरामद में से तीन बाइक सेक्टर 50, बरौला व सेक्टर 20 थाना क्षेत्र से चोरी की थीं। अन्य वाहनों के मालिकों के बारे में जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दूतावास को मिले पत्र से हुआ फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश, नोएडा से 164 विदेशी दूतावास भेजे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।