दूतावास को मिले पत्र से हुआ फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश, नोएडा से 164 विदेशी दूतावास भेजे
दिल्ली पुलिस ने नोएडा के सोविरन टावर में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा, जहां मलेशियाई दूतावास को मिली शिकायत के बाद साइबर गुलामी का आरोप था। छापामारी में एक मलेशियाई नागरिक गिरफ्तार हुआ ।
-1795870081487_m.webp)
नोएडा में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा। जागरण
HighLights
मलेशियाई दूतावास की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई।
नोएडा के सोविरन टावर में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा।
एक मलेशियाई नागरिक गिरफ्तार, 164 विदेशी दूतावास भेजे गए।
जागरण संवाददाता नोएडा। दिल्ली चाणक्यपुरी स्थित मलेशिया दूतावास को एक पत्र मिलने पर गुरुवार को दिल्ली पुलिस सक्रिय हुई थी। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि नोएडा सेक्टर 136 स्थित सोविरन टावर में मलेशियन के नागरिकों से साइबर गुलामी कराई जा रही है। टीम ने छापा मारा।
दिल्ली पुलिस ने मौके से मलेशियाई नागरिक तान गुआन वेई को गिरफ्तार किया। 164 विदेशी नागरिकों को दूतावास भेजा। पीजी और कॉल सेंटर का प्रबंधन करने वालों सुशील भाटी और उसके साथी सुनील कुमार का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
साक्ष्य नहीं मिले
उधर, विदेशी नागरिकों के सी फार्म नहीं भरवाने को लेकर सेक्टर 126 थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों पर भी मामला दर्ज कराया है। हालांकि दोनों आरोपित दिल्ली व नोएडा पुलिस को पकड़ने में खाली हाथ हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की जांच में कॉल सेंटर में स्टाफ को बंधक बनाकर रखने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
दैनिक जागरण की टीम ने मौके पर जाकर जानकारी कि तो पता चला कि एंट्री प्वाइंट के बोर्ड पर कंपनी का अधूरा नाम एसकेवी लिखा था, जबकि पूरा एसकेवी ग्लोबल वेंचर है। कार्यालय आठवें तल पर संचालित था।
बिल्डिंग के बाहर चार व खाने-पीने की दुकान करने वाले ने बताया कि कॉल सेंटर के विदेशी कर्मी अक्सर चाय व सिगरेट लेने के लिए आते-जाते थे। इसकी पुष्टि करने के लिए गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से कॉल सेंटर स्टाफ के वीडियो संबंधी साक्ष्य दिल्ली ग़ृह मंत्रालय को भेजे गए हैं।
बालकनी में पीते थे सिगरेट
बालकनी में सिगरेट पीने की सशर्त अनुमति थी। एक साथ पांच से ज्यादा के जाने पर 20 हजार रुपये का जुर्माने का प्रावधान था। इसके लिए बालकनी के शीशे के दोनों ओर नोटिस तक लगे थे। कॉल सेंटर विदेशी कर्मी बालकनी में जाकर सिगरेट पीते थे। बालकनी में रखे डस्टबिन सिगरेट, बीडी आदि से भरे पड़े थे। इनको अन्य कंपनी कार्यालय में काम करने वाले भी देखते थे।
दो माह विवाद होने पर लगी थी पाबंदी
रिसेप्शन पर बैठने वाले स्टाफ ने बताया कि कॉल सेंटर में आने जाने वाला सभी स्टाफ आता-जाता था। दीपावली से पहले एक विदेशी नागरिक का अन्य कंपनी के कर्मी से विवाद हो गया था। उसके बाद कंपनी की ओर से सख्ती बरती गई थी। विवादित विदेशी नागरिकों के साथ तीन-चार गार्ड आते थे। अन्य स्टाफ खाने-पीने का सामान लेने के लिए नीचे अकेले भी आते थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।