विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP प्रदर्शन से पहले कांग्रेस और सपा नेता हाउस अरेस्ट, दिल्ली-नोएडा सीमा पर पुलिस की पैनी नजर

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:42 PM (GMT+05:30)

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर नोएडा पुलिस अलर्ट पर है, दिल्ली-नोएडा सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली में CJP प्रदर्शन के कारण नोएडा पुलिस अलर्ट पर।

  2. नोएडा में कांग्रेस और सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया।

  3. पुलिस कार्रवाई पर नेताओं ने जताई नाराजगी, बताया अनुचित।

जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन और मार्च को देखते हुए नोएडा पुलिस को भी पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली-नोएडा सीमा पर नजर रखी जा रही है।

शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर पुलिस पहुंच गई।

निकलने की तैयारी कर रहे

आरोप है कि नेता और कार्यकर्ता अपने रोजमर्रा के काम के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।

वहीं, अचानक पुलिस के पहुंचने से नेताओं और उनके परिजनों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, पुलिस ने सख्ती को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की।

हाउस अरेस्ट करने पर नाराजगी

उधर, समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने सपा नेता तनवीर हुसैन, देवपाल, मुन्ना आलम, मनोज प्रजापति, गणेश कुमार, संजीव को हाउस अरेस्ट करने पर नाराजगी जताई।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे अनुचित बताया है। उनका आरोप है कि पुलिस बिना किसी लिखित आदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। कार्रवाई का सपष्ट जवाब पुलिस को देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- CJP Protest LIVE: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में अलर्ट, 23 हजार पुलिसकर्मी तैनात; मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद

यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस के अफसरों की छुट्टियां कैंसिल, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था