नोएडा में चार मंजिला प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी आग, पूरे इलाके में छाया धुएं का गुबार
नोएडा के सेक्टर-6 स्थित एक चार मंजिला प्लास्टिक फ्लावर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निशमन दल ने 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
-1795419120973_m.webp)
आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ मकान। जागरण
HighLights
नोएडा सेक्टर-6 की प्लास्टिक फ्लावर फैक्ट्री में आग लगी।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, कोई जनहानि नहीं।
अग्निशमन दल ने 6 गाड़ियों से आग बुझाई, 19 से कूलडाउन।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-6 बी ब्लॉक स्थित प्लास्टिक के फ्लावर बनाने वाली चार मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद चारों ओर धुआं ही धुआं छा गया।
गार्ड अग्निशमन टीम ने छह गाड़ियों की मदद से आग पर काबू आया, जबकि 19 गाड़ियों की मदद से कूलडाउन की प्रक्रिया की, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका को खत्म किया जा सके।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रात के समय फैक्ट्री बंद थी। आग के दौरान न कोई फंसा और न ही कोई जनहानि हुई।
वहीं, आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट होना सामने आया है। आग से पड़ोसी फैक्ट्री को भी नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की गीता कॉलोनी में कपड़ों की फैक्ट्री में लगी आग, इलाके में फैला धुएं का गुबार; लाखों का नुकसान