DND से सेक्टर-62 पर जाम से जल्द मिलेगी राहत, बनेगा 6-लेन एलिवेटेड रोड; अगले सप्ताह जारी होगा टेंडर
आईआईटी रुड़की ने नोएडा प्राधिकरण को एमपी-वन रोड एलिवेटेड रोड की डीपीआर सौंपी है। प्राधिकरण अगले सप्ताह टेंडर जारी करेगा। ...और पढ़ें
-1793984528333_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
आइआइटी रुड़की ने एलिवेटेड रोड की डीपीआर सौंपी।
नोएडा प्राधिकरण अगले सप्ताह टेंडर जारी करेगा।
700 करोड़ की लागत से दो साल में निर्माण।
जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली से डीएनडी होकर एनएच-9 जाना अब आसान होगा। एमपी-वन रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) आईआईटी रुड़की ने नोएडा प्राधिकरण को सौंप दी है। प्राधिकरण अगले सप्ताह टेंडर जारी करेगा। निर्माण करीब दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
एलिवेटेड रोड की लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर बढ़ाई गई है। यह सेक्टर-3 से शुरू होकर सेक्टर-10, सेक्टर-12-22 टी-प्वाइंट और सेक्टर-57 होते हुए सेक्टर-60 तक जाएगी।
टी-प्वाइंट के लिए खास सुझाव
यहां इसे एमपी-2 रोड से जोड़ा जाएगा। कुल 5.43 किलोमीटर लंबी यह छह लेन की होगी। सेक्टर-12-22 टी-प्वाइंट पर तकनीकी चुनौती को दूर करने के लिए आइआइटी ने स्लाइड कर्व का सुझाव दिया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी।
परियोजना पर खर्च होंगे 700 करोड़
परियोजना पर करीब 700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अंतिम बजट डीपीआर के बाद तय होगा। महाप्रबंधक सिविल एसपी सिंह एलिवेटेड रोड बनने से डीएनडी से नोएडा के सेक्टर-62 तक करीब 10 मिनट में पहुंचना संभव होगा। फिलहाल सुबह-शाम व्यस्त समय में रजनीगंधा से सेक्टर-12-22-56 तिराहे तक वाहनों का दबाव रहता है।
शाम को यहां वाहन रेंगते हैं और आने वाले समय में दबाव बढ़ने की आशंका है। यह मार्ग शहर के औद्योगिक और आवासीय सेक्टरों के साथ गाजियाबाद, खासकर खोड़ा और इंदिरापुरम, तथा दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए भी अहम है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।