विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Noida Airport: देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के लिए 5428 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण, 25 हजार परिवारों का होगा विस्थापन

Published: Mon, 23 Mar 2026 05:15 PM (IST)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 5428 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे 18 गांवों के लगभग 25 ...और पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 5428 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 5428 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण।

HighLights

  1. 5428 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण, 25 हजार किसानों का विस्थापन।

  2. नोएडा एयरपोर्ट पर अंततः पांच रनवे तैयार होंगे।

  3. 2040 तक सात करोड़ वार्षिक यात्री क्षमता का लक्ष्य।

मनोज कुमार शर्मा, जेवर। देश के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत सबसे बड़ा अधिग्रहण किया जा रहा है। एयरपोर्ट के लिए तीनों चरणों में किसानों से 5428 हेक्टेयर जमीन ली जा रही है। साथ ही लगभग 18 गांव के 25 हजार किसानों का विस्थापन किया जा रहा है।

परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण और विस्थपन अंतिम चरण में है लेकिन केंद्र, प्रदेश डबल इंजन सरकारों की प्रतिद्धता की वजह से पूरी प्रक्रिया शांति पूर्ण संपन्न हो रही हैं।

फिलहाल एयरपोर्ट एक रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टावर एवं अन्य इन्फ्रास्ट्र्क्चर के साथ शुरू हो रहा है। लेकिन 2040 में दो रनवे के साथ एयरपोर्ट से वार्षिक यात्रियों की क्षमता सात करोड़ पहुंचने का अनुमान है।

दूसरे चरण में पांच रनवे होंगे तैयार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण दो स्टेज में किया जा रहा है। प्रथम स्टेज में दो रनवे तैयार होंगे। उसके बाद दूसरे स्टेज में एयरपोर्ट पर कुल पांच रनवे तैयार हो जाएंगे। राज्य सरकार ने प्रथम स्टेज के लिए 4406 करोड़ रूपये खर्च करते हुए 3300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है।

प्रथम स्टेज में दो रनवे से सात करोड़ यात्री क्षमता के लिए एयरपोर्ट के निर्माण पर 36 हजार करोड़ से अधिक का खर्च होगा। एयरपोर्ट कुल चार चरणों में बनकर तैयार होगा जिसके प्रथम स्टेज के प्रथम चरण पर 11077 करोड़ रूपये खर्च कर लोकार्पण के लिए तैयार है।

एयरपोर्ट की शुरूआत एक रनवे के साथ एक करोड़ बीस लाख यात्री क्षमता के साथ की जा रही है जो वर्ष 2031 में दो रनवे के साथ बढ़कर तीन करोड़ वार्षिक यात्री हो जाएगी। वर्ष 2036 में पांच करोड़ और वर्ष 2040 में सात करोड़ वार्षिक यात्री हो जाएगी। इस परियोजना पर उस समय तक कुल 36267 करोड़ रूपये के निवेश का अनुमान है।

4752 हेक्टेयर जमीन पर तैयार होंगे पांच रनवे

एयरपोर्ट पर पहला और दूसरा रनवे 1334 हेक्टेयर जमीन पर बनाए जा रहे हैं। तीसरा रनवे 1365 हेक्टेयर, चौथा 1318 हेक्टेयर और पांचवा 735 हेक्टेयर जमीन पर तैयार होंगे। पांच रनवे के लिए 4752 हेक्टेयर और विस्थापन के लिए 676 हेक्टेयर सहित कुल 5428 हेक्टेयर 13407 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वर्ष 2021 में एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में एयरपोर्ट के दो रनवे का मॉडल दिखाया गया था 28 मार्च को उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट के पांच रनवे का मॉडल दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नोएडा में चैन की नींद सोता रहा युवक, चोर ले उड़ा 60 हजार रुपये का मोबाइल