नोएडा में खराब दिनचर्या से बढ़ रहा फैटी लिवर और शुगर का खतरा, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय
नोएडा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बिगड़ती जीवनशैली के कारण फैटी लिवर और मधुमेह के बढ़ते मामले सामने आए। 1470 लोगों की जांच में 30% फैटी लिवर से ग्रस्त मिले, जबकि 750 शुगर के मरीज पाए गए।
-1795371395518_m.webp)
नोएडा स्वास्थ्य शिविर में 99 वर्ष के दो बुजुर्गों। फोटो-जागरण
HighLights
नोएडा शिविर में 1470 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई।
30% लोगों में नान-अल्कोहलिक फैटी लिवर मिला।
750 शुगर मरीजों में 150 नए मामले दर्ज हुए।
जागरण संवाददाता, नोएडा। डायबिटीज के बाद बिगड़ती दिनचर्या, खराब खानपान, मोटापा, उच्च कोलेस्ट्राल व अन्य कारणों से लोग फैटी लिवर के शिकार हो रहे हैं। रविवार को सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नोएडा डायबिटिक फोरम के स्वास्थ्य शिविर में 1470 लोगों की जांच हुई।
इसमें करीब शुगर के नए और पुराने 750 मरीज थे, जबकि 30 प्रतिशत लोग नान-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज से ग्रस्त पाए गए। जूनून चैरिटेबल सोसायटी एवं एनईए के सहयोग से चिकित्सकों ने ब्लड शुगर एचबीए1सी, फाइब्रोस्कैन, बोन मिनरल डेंसिटी, लंग फंक्शन टेस्ट, न्यूरोपैथी स्क्रीनिंग, ईसीजी एवं लिपिड प्रोफाइल और यूरिक एसिड की जांच की।
99 साल ने बाताय शुगर कंट्रोल का तरीका
शिविर में 99 वर्ष के दो बुजुर्गों ने अपनी शुगर कंट्रोल का तरीका भी बताया। उन्होंने रोजाना सुबह शुद्ध हवा में घूमना, समय से नाश्ता और खाना खाने व डाक्टर की सलाह से दवाई खाने समेत तरीके भी समझाए।
नोएडा डायबिटिक फोरम के अध्यक्ष डॉ. जीसी वैष्णव ने बताया कि 32 से 99 वर्ष के मरीजों की यथार्थ, मेदांता, फेलिक्स, कैलाश, सुमित्रा, मानस, मैक्स, आईकेयर आई हास्पिटल, विनायक, इंडोगल्फ, मेट्रो, नियो, एनएमएच और प्रकाश अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच की।
करीब 750 मरीज शुगर के थे, जिनमें से 600 पुराने और 150 नए मरीज शामिल थे जबकि 30 परसेंट उद्यमी एवं अन्य लोगों के फैटी लिवर मिले। उनको डायबिटीज नहीं थी।
डायबिटीज नियंत्रित रखने का उपाय
महासचिव पंकज जिंदल ने शुगर नियंत्रण के लिए आसान और व्यावहारिक तरीके बताए। सही भोजन, समय पर दवाई, सक्रिय दिनचर्या, योगासन, श्वास अभ्यास करना बताया।
इसमें उद्यान निदेशक आनंद मोहन, डॉ. वीएस चौहान, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. गुलाब गुप्ता, एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन और डायबिटिक फोरम के पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा बनेगा हरा-भरा और सुंदर, योजना का काम शुरू; प्राधिकरण खर्च करेगा 20 करोड़ रुपये
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।