विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बसों का सफर, बॉटेनिकल गार्डन से परी चौक और एकमूर्ति तक दौड़ेंगी 8 बसें

Published: Wed, 18 Mar 2026 09:37 PM (IST)

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जल्द ही डबल डेकर बस सेवा शुरू होगी। मोरना डिपो को आठ बसें मिली हैं, ...और पढ़ें

अब परिवहन निगम की ओर से आधिकारिक रूप से बसों के संचालन और रूट घोषणा का इंतजार है। प्रतीकात्मक तस्वीर

अब परिवहन निगम की ओर से आधिकारिक रूप से बसों के संचालन और रूट घोषणा का इंतजार है। प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। शहर में जल्द ही सार्वजनिक परिवहन सेवा के रूप में डबल डेकर बसों का संचालन होगा। आठ डबल डेकर बसें मोरना डिपो को मिली हैं। चार बसें बोटेनिकल गार्डन से परी चौक और चार बोटेनिकल से ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ते हुए एकमूर्ति तक चलाई जाएंगी। यह रूट लगभग फाइनल हो चुके हैं। परिवहन निगम की ओर से आधिकारिक रूप से बसों के संचालन और रूट घोषणा का इंतजार है।

बता दें कि शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवा ठप है। निजी कंपनी के सहयोग से आठ डबल डेकर बसों के संचालन की तैयारी बीते चार माह से की जा रही है। जनवरी तक चलाने के दावे के बीच अब रूट फाइनल होेने की जानकारी मिल रही है। इन बसों का पहला रूट बोटेनिकल गार्डन से परी चौक तक वाया एक्सप्रेस वे और दूसरा बोटेनिकल गार्डन से ग्रेनो वेस्ट में एक मूर्ति तक है। दोनों ही रूटों पर चार-चार बसें चलेंगी।

प्राधिकरण ने अतिरिक्त 50 फीडर बसों की डिमांड की है। ये बस शासन से जल्द प्राधिकरण को मिल जाएंगी। यह बसें मिलने के बाद इनका संचालन शहर की आंतरिक सड़कों और सेक्टरों को जोड़ने के लिए किया जाएगा। पूर्व में संचालित हुई सिटी बस सेवा घाटे का हवाला देते हुए बंद हो चुकी थी।

डबल डेकर बसों से एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन संचालन की व्यवस्था शुरू होने जा रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासी लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन संचालन की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख तय, PM मोदी को 28 मार्च का न्योता

यह भी पढ़ें- विदेशी टूर पैकेज के नाम पर 12 लाख की ठगी, नोएडा के आम्रपाली सोसायटी से साइबर ठग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- ईस्टर्न पेरिफेरल पर 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी गई, नोएडा-मेरठ आबकारी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई