नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा में सुधार, बारिश और तेज हवाओं से मिली राहत
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा में 15 दिनों बाद सुधार दर्ज किया गया है, जो हल्की बारिश और तेज ...और पढ़ें

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा में सुधार, बारिश और तेज हवाओं से मिली ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
नोएडा-ग्रेटर नोएडा की हवा 15 दिन बाद सबसे साफ।
हल्की बारिश और तेज हवाओं से प्रदूषण में सुधार।
ग्रेप पाबंदियां जारी, पांचवीं तक के स्कूल ऑफलाइन।
चेतन राठौर, नोएडा। नवंबर माह में लगातार दमघोंटू स्तर पर बनी रहने के बाद सोमवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे साफ दर्ज की गई।
रविवार को हुई हल्की वर्षा और सोमवार को 14 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के असर से प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। सोमवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 214 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में रहा।
ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई घटा
वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई घटकर 171 पर पहुंच गया, जिससे यह आरेंज जोन से बाहर निकलकर येलो जोन यानी 'संतोषजनक' (मध्यम) श्रेणी में आ गया है।
सुबह से ही मौसम साफ रहने और तेज हवा चलने के कारण आसमान में प्रदूषण की धुंध नहीं छा सकी, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने की तकलीफ से काफी राहत मिली। बता दें कि बीते दिनों नवंबर में दोनों शहरों की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी तक पहुंच गई थी।
ग्रेप की पाबंदियां जारी, पांचवीं तक के स्कूल फिर से ऑफलाइन
वायु गुणवत्ता में सुधार के बावजूद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) की पाबंदियों को फिलहाल नहीं हटाया गया है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू नियम और प्रतिबंध आगे भी जारी रहेंगे।
हालांकि, मौसम और हवा में हुए सुधार को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में हाइब्रिड मोड पर चल रही पांचवीं तक की कक्षाओं को अब पूरी तरह से आफलाइन मोड पर संचालित करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में 4 एकड़ जमीन पर बनेगा एडवेंचर पार्क, मेयर प्रशांत सिंघल ने की घोषणा