विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के गार्डेनिया गेटवे के एक अपार्टमेंट की छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा, चंद मिनट से बाल-बाल बचा किरायेदार

Published: Thu, 16 Jul 2026 03:43 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसायटी के एक फ्लैट में बेडरूम की छत से प्लास्टर गिर गया। निवासियों ने मरम्मत के बजाय पूरे परिसर की जांच की मांग की।

HighLights

  1. गार्डेनिया गेटवे में बेडरूम की छत से प्लास्टर गिरा।

  2. किरायेदार चंद मिनट पहले हटने से बाल-बाल बचा।

  3. निवासियों ने पूरे परिसर की जांच की मांग की।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसायटी के टावर सी-2 के फ्लैट नंबर 1814 में बेडरूम की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। हालांकि, बेड पर बैठा व्यक्ति चंद मिनट पहले ही वहां से उठकर बाहर चला गया था। इसलिए इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद से किराये पर रह रहे शख्स ने घोर आपत्ति जताई है।

पूरे परिसर की जांच की मांग की

फ्लैट के मालिक का नाम राकेश खोकर है। उन्होंने इसे किराए पर दिया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बिल्डर ने प्लास्टर सुधारने के लिए कामगार भेजे, लेकिन गुस्साए निवासियों ने उन्हें लौटा दिया। निवासी अब मरम्मत के बजाय पूरे परिसर की जांच की मांग कर रहे हैं।

सारा ध्यान किराये पर मरम्मत पर नहीं

अजीब बात है कि एनसीआर में किराये पर प्रॉपर्टी को देने का एक बहुत बड़ा कारोबार है। किराये की वसूली की तारीख को लेकर भी प्रॉपर्टी ओनर्स अकसर किरायेदारों से बुरा बर्ताव करते रहते हैं। इसके बाद भी वे अपनी सम्पत्ति की देखरेख का जिम्मा नहीं निभाना चाहते। वे हर वर्ष किराये में बढ़ोतरी करने में कोई देरी नहीं करते लेकिन उन किरायेदारों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए प्रॉपर्टी की समय-समय पर मरम्मत नहीं कराते हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा में खराब पानी, जाम और खुले नाले... बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे लोग; अब जल्द होगा समाधान

यह भी पढ़ें- नोएडा में इंजीनियर आर्यन की मौत के मामले में विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने शुरू की जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।