विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में इंजीनियर आर्यन की मौत के मामले में विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने शुरू की जांच

Published: Thu, 16 Jul 2026 11:30 AM (IST)

नोएडा के सेक्टर-58 में इंजीनियर आर्यन की 9 जुलाई को हुई मौत के मामले में विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम ...और पढ़ें

इंजीनियर आर्यन। जागरण

इंजीनियर आर्यन। जागरण

HighLights

  1. नोएडा में इंजीनियर आर्यन की मौत की जांच शुरू।

  2. विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

  3. बिजली विभाग के अधिकारियों से दस्तावेज और साक्ष्य जुटाए गए।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-58 में 9 जुलाई को इंजीनियर आर्यन की मौत के मामले में अब विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

बुधवार को टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और विद्युत निगम के अधिकारियों से जरूरी दस्तावेज व साक्ष्य जुटाए। नौ जुलाई को हुई तेज वर्षा में कई इलाके पानी में डूब गए थे। कहीं तीन तो कहीं पांच फीट तक जलभराव हो गया था।

इसी दौरान सुबह के समय इंजीनियर आर्यन अपने ऑफिस पहुंचने के लिए जलभरे रास्ते से गुजर रहे थे। रास्ते में एक नाले में पैर फंस जाने से वे संतुलन खो बैठे और पानी में गिर पड़े। माना जा रहा है कि गिरते ही उन्हें करंट लग गया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

करंट लगने से मौत होना बताया

घटनास्थल के पास बिजली का खंभा होने के कारण करंट लगने से उनकी मौत होना बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में भी आर्यन की करंट से मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, विद्युत निगम ने इस बात से इनकार किया है।

निगम का कहना है कि अगर खंभे से करंट पानी में उतरा होता तो आसपास मौजूद अन्य लोग भी प्रभावित होते। प्राधिकरण और विद्युत निगम के बीच विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने विद्युत निगम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

अधिकारियों के साथ बैठक की

बुधवार को विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम मुख्यालय से पहुंची। टीम ने पहले सेक्टर-16 स्थित विद्युत निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद टीम सीधे सेक्टर-58 पहुंची और करंट की आशंका वाले खंभे की गंभीरता से जांच की। जांच टीम ने अधिशासी अभियंता और क्षेत्रीय अधिकारियों से भी पूछताछ की।

यह भी पढ़ें- गजब! CM योगी के निर्देश पर नोएडा में DM से जारी हुआ पत्र प्राधिकरण से लापता

अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि टीम पूरे मामले के तकनीकी और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।