विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा फोर्टिस अस्पताल से चोरी हुई कार बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:47 AM (IST)

नोएडा के फोर्टिस अस्पताल की पार्किंग से चोरी हुई किआ सेल्टोस कार पुलिस ने बरामद कर ली है। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जो कार बेचने नोएडा आए थे।

नोएडा फोर्टिस अस्पताल से चोरी हुई कार बरामद ( फोटो स्रोत : जागरण )

नोएडा फोर्टिस अस्पताल से चोरी हुई कार बरामद ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. फोर्टिस अस्पताल से चोरी हुई किआ सेल्टोस कार बरामद।

  2. कार चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार किए गए।

  3. आरोपी कार बेचने नोएडा आए थे, पुलिस ने दबोचा।

मुनीश कुमार शर्मा, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल की पार्किंग से 19 नवंबर को चोरी किआ सेल्टोस माडल कार पुलिस ने बरामद कर ली है।

कार चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वे कार बेचने के लिए रविवार को नोएडा आए थे, तभी सेक्टर-58 थाना पुलिस ने उन्हें सेक्टर-57 से गिरफ्तार किया।

पत्नी का उपचार कराने आए थे फोर्टिस अस्पताल 

हापुड़ के धनौरा गांव निवासी सुरेश त्यागी 16 नवंबर को पत्नी का उपचार कराने के लिए फोर्टिस अस्पताल आए थे। उनके बेटे चिराग त्यागी ने अपनी कार अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी। 19 नवंबर को कार चोरी होने पर उन्होंने सेक्टर-58 थाने में केस दर्ज कराया।

थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि जांच में तीन संदिग्ध कार ले जाते दिखे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों व सर्विलांस की मदद से उनकी पहचान कासगंज के बिलराम गेट निवासी निकुंज मनि, अशोक नगर निवासी रंजीत कुमार व रामबली कालोनी निवासी शांतनु यादव के रूप में की।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में पता चला कि रंजीत कंधे का उपचार कराने फोर्टिस आया था और शांतनु उसके साथ था। दोनों रात में पार्किंग में घूम रहे थे, तभी उनकी नजर कार पर पड़ी।

उन्होंने कार की चाबी उठा ली। रंजीत के कंधे में चोट थी व शांतनु को कार चलानी नहीं आती थी, इसलिए रंजीत ने अपने दोस्त निकुंज को फोन कर साजिश के बारे में बताते हुए उसे मौके पर बुलाया था।

निकुंज व शांतनु कार लेकर अस्पताल से चले गए, जबकि रंजीत अस्पताल में रुका रहा। अगले दिन छुट्टी कराकर रंजीत कासगंज चला गया था।

यह भी पढ़ें- नोएडा में रामा अस्पताल में मरीज की मौत पर सीईसीटी रिपोर्ट गायब, अब डॉक्टरों के बयान होंगे दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।