विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में इंजीनियर को टेलीग्राम पर महिला से दोस्ती करना पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी लाखों की रकम 

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:50 AM (IST)

एक महिला ठग ने टेलीग्राम पर दोस्ती कर ग्रेटर नोएडा के एक इंजीनियर को ई-कॉमर्स निवेश के जाल में फंसाया। इंजीनियर ने 21 लाख रुपये गंवा दिए और अब साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

टेलीग्राम पर दोस्ती कर इंजीनियर से 21 लाख की ठगी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

टेलीग्राम पर दोस्ती कर इंजीनियर से 21 लाख की ठगी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. टेलीग्राम पर महिला ठग ने इंजीनियर से दोस्ती की।

  2. ई-कॉमर्स निवेश के बहाने 21 लाख रुपये ठगे गए।

  3. साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज, जांच जारी है।

मुनीश कुमार शर्मा, नोएडा। महिला ठग ने टेलीग्राम पर दोस्ती कर इंजीनियर को जाल में फंसाया। ई-कॉमर्स कंपनी के माल की खरीद-फरोख्त कर दस प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा दिया।

पीड़ित से 21 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगों के जाल में फंसे होने का पता चला। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में बुधवार को मामला दर्ज कराया है।

जब महिला ने खुद की आमदनी के बारे में बताया..

ग्रेटर नोएडा टैक जोन चार के रहने वाले अंकित पेशे से इंजीनियर हैं। उनकी 20 जुलाई को टेलीग्राम के माध्यम से नियारा नाम की महिला ठग से दोस्ती हुई। महिला ने खुद की आमदनी के बारे में बताया। अंकित को भी निवेश कर मुनाफा कमाने पर सुझाव दिया।

अंकित के इनकार करने पर अन्य लाेगों के अनुभव भी साझा कराए। अंकित ने ई-कॉमर्स कपंनी की लौटेबे नाम की वेबसाइट पर पंजीकरण किया। अपना ऑनलाइन रीसेलर अकाउंट खोल लिया। शुरुआत में छोटा निवेश करने पर एक दो दिनों में ही 10 प्रतिशत का मुनाफा हुआ।

ठग करा लिए 21 लाख रुपये ट्रांसफर

ठग पर विश्वास होने पर पीड़ित ने 12 बार में 21 सितंबर तक 21 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसी बीच पैसे की जरूरत पड़ने पर रकम निकालनी चाही, लेकिन रकम नहीं निकली। ठग ने और रकम जमा कराने को बोला। रकम नहीं देने पर ठग ने बात करनी बंद कर दी।

पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ठगी में संलिप्त बैंक खातों की जानकारी की जा रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनजान के कहने पर रकम ट्रांसफर नहीं करें। ठगी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराए। शुरुआती दो घंटे में शिकायत करने पर रकम फ्रीज होने के ज्यादा आसार होते हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा में बार फ्रैंचाइजी के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।