विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में बार फ्रैंचाइजी के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:30 AM (IST)

नोएडा के सेक्टर 129 स्थित मैक्स टावर्स में बार की फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।  

नोएडा में बार फ्रैंचाइजी के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी ( एआी जेनरेटेज इमेज)

नोएडा में बार फ्रैंचाइजी के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी ( एआी जेनरेटेज इमेज)

HighLights

  1. मैक्स टावर्स में बार फ्रैंचाइजी के नाम पर धोखाधड़ी।

  2. पीड़ित शैलेंद्र कुमार वैश से 48 लाख रुपये हड़पे गए।

  3. सेक्टर 126 थाने में चार लोगों पर केस दर्ज।

मुनीश कुमार शर्मा, नोएडा। सेक्टर 129 स्थित मैक्स टॉवर्स में बार की फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है।

पीड़ित ने चार लोगों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। चारों के खिलाफ सेक्टर 126 थाने में बुधवार को मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

खुद को बताया था कंपनी का प्रबंधक

नोएडा सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी में रहने वाले शैलेंद्र कुमार वैश 30 नवंबर 2025 तक एक्साइड इंडस्ट्रीज कंपनी कार्यायल में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। जनवरी 2023 में इंस्टाग्राम पर एफटीवी नाम की कंपनी की फ्रैंचाइजी का विज्ञापन देखा था।

उसमें दिए नंबर के माध्यम से दुष्यंत सिंह नामक व्यक्ति से जानकारी की। उसने खुद को नेशनल सेल्स हेड बताया। उनकी मुलाकात काशिफ खान से कराई। उसने खुद को कंपनी का प्रबंध निदेशक बताया।

मुंबई बुलाकर दिखाया था प्रमाणपत्र

इसी बीच शैलेंद्र का परिचय फाइनेंस कंट्रोलर नवीन आहूजा, निदेशक आशिक अब्बास जिवानी और रुकमणी सिंह से हुआ। आरोप है कि सभी ने दावा किया कि कोलकाता, लखनऊ और अहमदाबाद में उनके आउटलेट हैं। आरोपितों ने मुंबई बुलाकर कार्यालय और प्रमाण पत्र दिखाए।

शैलेंद्र ने विश्वास कर फ्रैंचाइजी लेने के नाम पर 48 लाख रुपये विभिन्न माध्यम से दे दिए। आरोप है कि न तो फ्रैंचाइजी दी और न ही रकम लौटाई। पीड़ित ने सेक्टर 126 थाने में कशिफ, रूक्मणी, माइकल एडम व प्रियेश जैन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में सड़कों की खराब हालत देख सीईओ नाराज, दिया ये सख्त आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।