विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में सड़कों की खराब हालत देख सीईओ नाराज, दिया ये सख्त आदेश

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:18 AM (IST)

नोएडा के सीईओ कृष्णा करुणेश ने शहर की सड़कों की खराब हालत और निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई है।      

नोएडा में सड़कों की खराब हालत पर सीईओ सख्त ( फोटो स्रोत : जागरण )

नोएडा में सड़कों की खराब हालत पर सीईओ सख्त ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. सीईओ ने नोएडा की खराब सड़कों पर जताई नाराजगी।

  2. अधूरे निर्माण और गुणवत्ता की होगी गहन समीक्षा।

  3. देरी और खामियों के लिए जवाबदेही तय की जाएगी।

कुंदन तिवारी, नोएडा। लगातार निर्देशों के बावजूद शहर की सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। प्रमुख मार्गों पर गड्ढे हैं और कई जगह निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस पर प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने उन सड़कों की रैंडम जानकारी ली, जिनका निर्माण अब तक पूरा हो जाना चाहिए था। सीईओ ने कहा कि ऐसी सड़कों से जुड़े सभी टेंडरों की समीक्षा कराई जाएगी।

संबंधित अधिकारियों से ली जाएगी रिपोर्ट..

समीक्षा में देखा जाएगा कि प्रत्येक सड़क का निर्माण कब तक पूरा होना था और मौजूदा स्थिति क्या है। संबंधित अधिकारियों से स्टेटस रिपोर्ट ली जाएगी। तय समय में काम पूरा न होने पर देरी के कारणों की जांच होगी।

एमपी-2 रोड, बोटेनिकल गार्डन के पास, फेज-2 और सेक्टर-71 अंडरपास समेत कई जगह सड़कें खस्ताहाल हैं। गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, जबकि सड़कों से उड़ती धूल वायु प्रदूषण बढ़ा रही है।

इन सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा पूरा

करुणेश ने कहा कि इन सड़कों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। समीक्षा अधूरी सड़कों तक सीमित नहीं रहेगी।

उन सड़कों की भी जांच होगी, जिनका निर्माण पूरा होने के कुछ समय बाद ही सतह उखड़ने लगी है। सड़क की गुणवत्ता को लेकर शहरवासियों से मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा।

टेंडर समीक्षा में प्रशासनिक लापरवाही या ठेकेदार कंपनी की खामी सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। निर्माण में देरी और गुणवत्ता से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय की जाएगी। खराब सड़कों को दुरुस्त कराना और काम समय पर पूरा कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में स्वगणना ने पकड़ी रफ्तार, जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वालों को लगाई थी फटकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।