नोएडा एलिवेटेड रोड मरम्मत में देरी पर उठे सवाल, लोगों ने जताई नाराजगी
नोएडा में सेक्टर-60 से सेक्टर-18 के बीच एलिवेटेड रोड की एक लेन दो सप्ताह से बंद है, लेकिन मरम्मत कार्य ...और पढ़ें

नोएडा एलिवेटेड रोड मरम्मत में देरी पर उठे सवाल ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
एलिवेटेड रोड की एक लेन दो सप्ताह से बंद है।
मरम्मत कार्य शुरू न होने से यातायात बाधित हो रहा है।
निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण से जल्द कार्रवाई की मांग की।
जागरण संवाददाता नोएडा। सेक्टर-60 से सेक्टर-18 के बीच एलिवेटेड रोड की एक साइड बंद होने और करीब दो सप्ताह बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने पर कन्फेडरेशन आफ एनसीआर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है।
संस्था ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर जल्द मरम्मत कराने और देरी के कारणों की जांच कराने की मांग की है।
यातायात का दबाव बढ़ गया..
अध्यक्ष डॉ पीएस जैन और महासचिव राजीव गर्ग ने पत्र में बताया कि इस्कॉन मंदिर कट से पहले सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत के लिए एक साइड 10 दिनों तक बंद रखने की जानकारी दी गई थी।
इसके बावजूद करीब दो सप्ताह बीतने पर भी काम शुरू नहीं हुआ है। इससे नीचे की सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। सुबह और शाम जाम की स्थिति बन रही है। लोगों का समय और ईंधन बर्बाद हो रहा है।
सड़क जल्द खोलने की मांग की
संस्था ने क्षतिग्रस्त सड़क के नमूनों की तकनीकी जांच कराने, निर्माण में लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा मरम्मत जल्द पूरी कर सड़क खोलने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- भागलपुर में मरीन ड्राइव का सर्वे पूरा! अजगैबीनाथ से सबौर तक बनेगी सड़क, डॉल्फिन अभयारण्य में NOC मिलने पर काम शुरू