विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में रफ्तार पकड़ेंगी ई-सिटी बसें, 4 रूटों पर बनने जा रही स्पेशल लेन; इस साल मिलेंगी 200 नई बस

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:40 PM (IST)

नोएडा प्राधिकरण ने शहर में ई-सिटी बसों के बेहतर संचालन के लिए चार रूटों पर लेन मार्किंग का टेंडर जारी ...और पढ़ें

नोएडा में ई बस के लिए बनेगी स्पेशल लेन। फोटो: एआई जनरेटेड

नोएडा में ई बस के लिए बनेगी स्पेशल लेन। फोटो: एआई जनरेटेड

जागरण संवाददाता, नोएडा। ई-सिटी बसों का संचालन बेहतर बनाने के लिए प्राधिकरण चार रूट पर लेन मार्किंग कराएगा।

इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और इच्छुक एजेंसियां 26 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगी। लेन मार्किंग के काम पर करीब 45.80 लाख रुपये खर्च होंगे।

चार ई-सिटी बस रूट पर होगी लेन मार्किंग

नोएडा प्राधिकरण की ओर से ई-सिटी बस शेल्टर के रूट नंबर 1, 2, 3 और 4 पर लेन मार्किंग कराई जाएगी। इसका उद्देश्य इन रूट पर ई-सिटी बसों का संचालन बेहतर बनाना है।

फिलहाल सेक्टर-38ए स्थित बोटेनिकल गार्डन से चार रूट पर 50 ई-सिटी बसें चल रही हैं। ये बसें नोएडा के आंतरिक हिस्सों के अलावा ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली तक जाती हैं।

12 जून से शुरू हुआ था संचालन

नोएडा में ई-सिटी बसों का संचालन 12 जून से शुरू हुआ था। यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। यात्रियों को बसों के रूट की जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

साल के अंत तक 200 से अधिक बसें मिलने की संभावना

इस साल के अंत तक नोएडा को 200 से अधिक अतिरिक्त ई-सिटी बसें मिलने की संभावना है। बसों की संख्या बढ़ने के बाद नए रूट भी शुरू किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर नोएडा में डायवर्जन, कई मुख्य मार्ग रहेंगे बंद; चेक करें नया ट्रैफिक प्लान

यह भी पढ़ें- नोएडा के 40 हजार फ्लैट खरीदारों के लिए खुशखबरी, स्पोर्ट्स सिटी की अड़चन दूर; जल्द मिलेगा ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट