विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर नोएडा में डायवर्जन, कई मुख्य मार्ग रहेंगे बंद; चेक करें नया ट्रैफिक प्लान

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:28 PM (IST)

गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने दशहरे और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह योजना मंगलवार ...और पढ़ें

नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू। फोटो: आर्काइव

नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में दशहरे पर रावण दहन और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर यातायात व्यवस्था बदली गई है।

गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-62 रामलीला मैदान और सेक्टर-110 महर्षि आश्रम रामलीला स्थल के आसपास डायवर्जन लागू किया है। मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना नदी, कालिंदी मार्ग और हरनंदी नदी के आसपास भी वाहनों के रूट बदले जाएंगे।

नोएडा स्टेडियम के आसपास कई रास्तों पर रोक

डीसीपी यातायात सैय्यद अब्बास अली के मुताबिक, मंगलवार दोपहर दो बजे से दशहरा पर्व संपन्न होने तक नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 रामलीला मैदान के आसपास डायवर्जन लागू रहेगा। आयोजन के दौरान साप्ताहिक बाजार भी बंद रहेंगे।

स्टेडियम के आसपास सेक्टर 12-22-56 से स्टेडियम चौक, सेक्टर 10-21 यू-टर्न से सेक्टर 12-22-56 तिराहा, सेक्टर 8-10-11-12 चौक से स्टेडियम चौक होते हुए मोदी माल चौक, सेक्टर 31-25 चौक से मोदी माल चौक होते हुए स्टेडियम चौक और मैट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर 12-22 चौक होते हुए एडाब व रिलायंस चौक की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा कोस्ट गार्ड तिराहा से एनटीपीसी अंडरपास के ऊपर यू-टर्न लेकर सेक्टर 12-22 चौक तक और सेक्टर 32 की ओर से एनटीपीसी अंडरपास की शुरुआत से सेक्टर 12-22 चौक तक भी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

सेक्टर 20-21-25-26 जलवायु विहार चौक से मोदी माल चौक होते हुए एडाब चौक और सेक्टर 22-23-24 थाना सेक्टर 24 तिराहा से एडाब, रिलायंस चौक व मोदी माल चौक तक भी वाहन नहीं जा सकेंगे।

इन रास्तों से जा सकेंगे वाहन

रजनीगंधा चौक से सेक्टर 12-22-56 तिराहा की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 10-21 यू-टर्न, जलवायु विहार चौक, निठारी, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी और गिझौड़ होते हुए जा सकेगा।

सेक्टर 12-22-56 तिराहा से स्टेडियम चौक की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 57 चौराहा, गिझौड़ चौक और सेक्टर 31-25 चौक होकर अपने गंतव्य तक जा सकेगा।

सेक्टर 12-22-56 तिराहा से रजनीगंधा चौक की ओर जाने वाले वाहन मैट्रो अस्पताल चौक, सेक्टर 8-10-11-12 चौक, हरौला और झुंडपुरा चौक होकर जा सकेंगे। वहीं डीएम चौक व जलवायु विहार चौक से मोदी माल चौक और एडाब चौक की ओर जाने वाला यातायात जलवायु विहार चौक, निठारी, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी और गिझौड़ चौक होकर जाएगा।

सेक्टर 54 चौकी तिराहा से एडाब चौक होकर जलवायु विहार चौक की ओर जाने वाला यातायात गिझौड़ चौक, सेक्टर 31-25 चौक और निठारी होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

स्टेडियम में पार्किंग और प्रवेश व्यवस्था

स्टेडियम में वीआईपी वाहनों का प्रवेश और निकास गेट नंबर सात से होगा। पासधारक वाहन गेट नंबर तीन से प्रवेश करेंगे और गेट नंबर चार से बाहर निकलेंगे। सामान्य वाहनों के लिए पार्किंग एडोब कंपनी के पास खाली ग्राउंड में रहेगी।

सेक्टर-62 रामलीला मैदान में भी बदले रूट

सेक्टर-62 चौकी की ओर से वैल्यू बाजार और फोर्टिस की ओर जाने वाले वाहनों के साथ वैल्यू बाजार सेक्टर-62 तिराहा से सेक्टर-62 चौकी की ओर आने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन सेक्टर-59 तिराहा होकर निकलेंगे।

सीडेक सी-32 कंपनी की ओर से पीएमओ और पीएमओ की ओर से सीडेक सी-32 कंपनी की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन सेक्टर-62 पुलिस चौकी चौक होकर जाएंगे।

सेक्टर-110 महर्षि आश्रम के आसपास भी डायवर्जन

ग्रेट एवेन्यू सोसायटी तिराहा से महर्षि आश्रम चौक की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन ग्रेट एवेन्यू सोसायटी तिराहा से बायें मुड़कर सलारपुर और भंगेल एलिवेटेड मार्ग के नीचे होकर निकलेंगे।

महर्षि आश्रम चौक से ग्रेट एवेन्यू सोसायटी, लोटस ब्लू बर्ड तिराहा और सेक्टर 98-100-104 तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को महर्षि आश्रम चौक से दायें मुड़कर भंगेल एलिवेटेड मार्ग के नीचे से जाना होगा।

यथार्थ अस्पताल तिराहा सेक्टर-110 से महर्षि आश्रम चौक की ओर जाने वाला यातायात भी प्रतिबंधित रहेगा। वाहन यथार्थ अस्पताल तिराहा से दायें होकर सेक्टर-110 मार्केट के सामने से भंगेल एलिवेटेड तिराहा होते हुए आगे जाएंगे।

सेक्टर-110 पुलिस चौकी तिराहा से महर्षि आश्रम चौक की ओर जाने वाले वाहनों को भी दायें मुड़कर भंगेल एलिवेटेड तिराहा होकर जाना होगा।

मूर्ति विसर्जन के दौरान इन रास्तों पर डायवर्जन

बुधवार सुबह तक यमुना नदी, कालिंदी मार्ग, हरनंदी नदी कुलेशरा और हरनंदी नदी किसान चौक के आसपास मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

प्रभावित मार्ग डायवर्जन रूट
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बार्डर होकर दिल्ली चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर, फिर डीएनडी/चिल्ला
सेक्टर-37 से कालिंदी बार्डर महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर, फिर डीएनडी/चिल्ला
सूरजपुर से कुलेशरा कच्ची सड़क तिराहा से चौगानपुर गोलचक्कर, फिर बिसरख गोलचक्कर
फेज दो से हरनंदी नदी फेज दो से ककराला, फिर सोरखा और बिसरख
किसान चौक से पर्थला किसान चौक से बिसरख, फिर सोरखा होकर पर्थला
पर्थला से किसान चौक पर्थला गोलचक्कर से सोरखा, फिर सोरखा-बिसरख होकर

डीसीपी यातायात के अनुसार, यह व्यवस्था दशहरा आयोजन और मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए लागू की गई है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में 84 लाख की लागत से सुधरेंगे 30 से अधिक खराब ट्रैफिक सिग्नल पोल, 84 लाख का टेंडर जारी