UP International Trade Show: नोएडा से एक्सपो मार्ट तक चलेंगी 25 ई-सिटी बसें, हर 20 मिनट में मिलेगी सेवा
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने-जाने वालों की सुविधा के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के बीच ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
25 ई-सिटी बसें तीन रूटों पर संचालित होंगी।
हर 20 मिनट पर यात्रियों को बस सेवा मिलेगी।
बोटेनिकल गार्डन से एक्सपो मार्ट तक पहुंच आसान होगी।
जागरण संवाददाता, नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के बीच तीन रूट पर 25 बसें संचालित की जाएगी।
सभी बसों का संचालन बोटेनिकल गार्डन से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो मार्ट तक होगा। यात्रियों को हर 20 मिनट के अंतराल पर यह ई सिटी बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ट्रेड शो में पहुंचने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
ट्रेड शो 25 से 29 तक एक्सपो मार्ट में होगा। ट्रेड शो के दौरान तीनों रूट पर कुल 25 बसें संचालित की जाएंगी। यात्रियों को किसी बस के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। इसके लिए बसों का संचालन 20-20 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा।
इसका उद्देश्य यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वाले लोगों को एक्सपो मार्ट तक पहुंचने के लिए आसान सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।
तीन रूट से एक्सपो मार्ट तक पहुंचेंगे यात्री
रूट नंबर-एक : बस बोटेनिकल गार्डन से गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, होशियारपुर, सेक्टर-51, पर्थला, गौर चौक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर, सूरजपुर कलेक्ट्रेट होते हुए एक्सपो मार्ट पहुंचेगी।
रूट नंबर-दो : बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-37 अंडरपास, छलेरा, अगाहपुर, बरौला, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75 मेट्रो स्टेशन, नॉर्थआई चौक, सेक्टर-116, सेक्टर-78, सैमसंग फेस-2, फूल मंडी, कुलेसरा और सूरजपुर होते हुए बस एक्सपो मार्ट जाएगी।
रूट नंबर-तीन : बोटेनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, पर्थला चौक, गौर चौक और एक मूर्ति गोलचक्कर होते हुए बस एक्सपो मार्ट पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- राधाष्टमी पर आगरा से चलेंगी यूपी रोडवेज की 160 स्पेशल बसें, बरसाना में अस्थाई बस स्टैंड
यह भी पढ़ें- बोली के बाद 'ऊपर से आया फरमान', उत्तराखंड 200 नई बसों का टेंडर रद
पांच दिवसीय ट्रेड शो में आने जाने के लिए लोगों को दिक्कत न हो। इसलिए तीन रूट के जरिये नोएड, ग्रेनो, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के लाखों लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा दी गई है।
एसपी सिंह, महाप्रबंधक, नोएडा प्राधिकरण।
