विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राधाष्टमी पर आगरा से चलेंगी यूपी रोडवेज की 160 स्पेशल बसें, बरसाना में अस्थाई बस स्टैंड

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:41 AM (IST)

रोडवेज ने राधाष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बस संचालन की तैयारी की है। 18 से 20 ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. राधाष्टमी पर्व के लिए 160 विशेष बसों का संचालन।

  2. आगरा से बरसाना 18-20 सितंबर तक 160 बसें चलेंगी।

  3. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा पर विशेष जोर।

जागरण संवाददाता, आगरा। राधाष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने विशेष बस संचालन की तैयारी की है। 18 से 20 सितंबर तक आगरा क्षेत्र से बरसाना के लिए 160 बसें संचालित की जाएंगी। मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में हुई बैठक में संचालन की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
आरएम रोडवेज बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा से बरसाना वाया मथुरा-गोवर्धन 50, मथुरा से बरसाना वाया गोवर्धन 60, वृंदावन से बरसाना 30, मथुरा से बरसाना वाया छाता पांच और मथुरा से बरसाना वाया कोसी 15 बसें चलेंगी। बरसाना में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए अस्थायी बस स्टैंड से बसों का संचालन होगा।

तीन पालियों में तैनात रहेंगे अधिकारी और कर्मचारी 

बरसाना, गोवर्धन, भूतेश्वर बस स्टेशन और आगरा आईएसबीटी पर तीनों पालियों में अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। बसों की साफ-सफाई, सुरक्षित संचालन और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर रहेगा। मार्ग पर प्रवर्तन की भी व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें- राधाष्टमी मेला बरसाना: मंगला आरती को 500 पास, बाइक व ई-रिक्शा बैन; 25 लाख श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारी

मथुरा से भी मिलेगी सुविधा

श्रद्धालुओं को बरसाना तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। एआरएम केके आर्य ने बताया कि राधाष्टमी के दौरान बरसाना में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Radha Ashtami 2026: राधा रानी की सबसे छोटी सखी सुदेवी की कहानी, सितार बजाने में थीं माहिर, इब्राहिम लोदी ने तोड़ा था मंदिर