राधाष्टमी मेला बरसाना: मंगला आरती को 500 पास, बाइक व ई-रिक्शा बैन; 25 लाख श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारी
बरसाना में 19 सितंबर को होने वाली राधाष्टमी की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें 25 लाख श्रद्धालुओं के आने ...और पढ़ें

राधा रानी मंदिर बरसाना। फाइल
HighLights
राधाष्टमी के लिए बरसाना में 25 लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद।
दो द्वारों से प्रवेश, स्थानीय भक्तों को मंगला आरती पास।
मेला क्षेत्र में बाइक ई-रिक्शा प्रतिबंधित, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।
संवाद सूत्र, बरसाना (मथुरा)। राधाष्टमी 19 सितंबर की है, इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने शनिवार को बैठक कर इसे लेकर मंथन किया। श्रद्धालुओं का राधारानी मंदिर में प्रवेश दो द्वारों से दिया जाएगा। मंगला आरती में जाने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के पास बनाए जाएंगे।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक में डीएम सीपी सिंह ने कहा कि इस बार 25 लाख श्रद्धालुओं के राधाष्टमी पर बरसाना आने की संभावना है। जो श्रद्धालु आएंगे, उन्हें लाडो द्वार व हमारो प्यारो बरसाना द्वार से प्रवेश दिया जाएगा।
मंगला आरती के लिए 500 स्थानीय श्रद्धालुओं के पास प्रशासन बनाएगा
डीएम ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को सीढ़ियों की तरफ भेजा जाएगा। उन्होंने 15 सितंबर तक सभी विभागों को अपनी तैयारियां करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी ने स्थानीय लोगों को राधारानी के जन्म के दर्शन न होने का मुद्दा उठाया। डीएम ने आश्वासन दिया कि इस बार स्थानीय लोगों को भी जन्म के दर्शन होंगे, लेकिन उसके लिए उनके पास बनेंगे।
प्रतिदिन मंगला आरती करने जाने वाले 500 स्थानीय भक्तों के लिए ही पास की व्यवस्था होगी। इनको रंगीली गली से प्रवेश कराया जाएगा। कस्बे में मिलावटी मिठाई की शिकायत पर डीएम ने कार्रवाई के लिए कहा।
15 सितंबर तक सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश
एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि इस बार भीड़ को एक जगह एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। दो प्रवेश द्वार से प्रवेश होगी, जिससे भीड़ का दबाव एक स्थान पर न हो। राधारानी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को जयपुर मंदिर मार्ग से नीचे उतारा जाएगा। मेला क्षेत्र में बाइक व ई रिक्शा प्रतिबंध रहेंगे। सीढ़ियों पर भीड़ का दबाव न बने उसके लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Radha Ashtami: ब्रह्मांचल पर्वत पर बना 500 साल पुराना मंदिर, बरसाना के राधा रानी Temple की है विशेष मान्यता
इनके कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी
- 08 अपर पुलिस अधीक्षक
- 38 पुलिस उपाधीक्षक
- 75 निरीक्षक
- 320 उप निरीक्षक
- 68 महिला उप निरीक्षक
- 1100 मुख्य आरक्षी व आरक्षी
- 170 महिला आरक्षी
- 350 होमगार्ड
- 08 निरीक्षक यातायात
- 80 उप निरीक्षक यातायात
- 445 मुख्य आरक्षी व आरक्षी यातायात
- 01 निरीक्षक एलआईयू
- 05 उप निरीक्षक एलआईयू
- 50 मुख्य आरक्षी
- 12 महिला आरक्षी
- 02 कंपनी पीएसी
- 02 प्लाटून पीएसी फ्लड
- 10 चेतक मोबाइल
- 02 खोया पाया केंद्र
- 270 ड्यूटी स्थान
ये रहे मौजूद
बैठक में एडीएम वित्त डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी देहात सुरेश चंद रावत, एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ अनिल कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, ईओ डॉ. कल्पना बाजपेई, मंदिर रिसीवर सत्य प्रकाश पुरोहित, सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रमादित्य चौधरी मौजूद रहे।
