विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हिंसा हुई तो...', नोएडा DM का अल्टीमेटम; मजदूरों को पूरा वेतन दो वरना एजेंसियां होंगी ब्लैकलिस्ट

Published: Wed, 15 Apr 2026 10:03 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 15 Apr 2026 02:39 PM (GMT+05:30)

नोएडा में श्रमिकों के उपद्रव के बाद जिलाधिकारी मेधा रूपम ने औद्योगिक समूहों और आउटसोर्सिंग एजेंसियों को सख्त चेतावनी दी ...और पढ़ें

HighLights

  1. न्यूनतम वेतन देना औद्योगिक समूहों और एजेंसियों को अनिवार्य।

  2. श्रमिकों के उपद्रव पर आउटसोर्सिंग एजेंसियां होंगी ब्लैकलिस्ट।

  3. डीएम ने शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने की अपील की।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा में वेतन की मांग को लेकर हुए उपद्रव के बाद जिलाधिकारी ने औद्योगिक समूहों को चेतावनी दी है कि सरकार की तरफ से तय न्यूनतम वेतन देना होगा, नहीं तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, श्रमिकों ने उपद्रव किया तो आउटसोर्सिंग एजेंसियों ब्लैक लिस्ट कर लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों के उपद्रव को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंगलवार देर रात एजेंसी संचालकों और संविदाकारों के साथ बैठक की।,

रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण

इसमें डीएम ने चेतावनी दी है कि अगर आउटसोर्सिंग एजेंसी के श्रमिकों ने उपद्रव किया तो उनको ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। साथ ही उनके लाइसेंस को निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। डीएम मेधा रूपम ने बैठक में कहा कि सभी संविदाकर्मियों को शासन की तरफ से निर्धारित न्यूनतम वेतन देना अनिवार्य होगा। डीएम ने कहा कि आउटसोर्सिंग एजेंसी व संविदाकार उद्योग को चलाने और लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी

उन्होंने कहा कि ऐसे में सभी आउटसोर्सिंग एजेंसी व संविदाकारों की जिम्मेदारी है कि वे अपने श्रमिकों इस प्रकार से प्रशिक्षित करें कि अनुशासन एवं शांति बनाए रखें। अगर कोई भी एजेंसी द्वारा या एजेंसी के श्रमिक द्वारा उपद्रवी व्यवहार किया जाएगा तो उसकी जिम्मेदारी एजेंसी की भी होगी। उस एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें

नोएडा की डीएम ने कहा कि सरकार ने अकुशल श्रमिक के लिए 13,690, अर्धकुशल श्रमिक के लिए 15,059 और कुशल श्रमिक के लिए 16,868 रुपए प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया है। इसका पालन कर श्रमिकों के खाते में पूरा वेतन हस्तांतरित करना होगा। डीएम ने अपील कर कहा कि वो किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। औद्योगिक क्षेत्र में शांति बनाए रखें।

 

नोएडा में वेतन वृद्धि संबंधी सूचना बोर्ड चस्पा, श्रमिक ने कहा-अधूरा 

वहीं, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने बुधवार दोपहर में श्रमिकों के वेतन वृद्धि को लेकर जारी शासनादेश की जानकारी अब हर औद्योगिक इकाई तक पहुंचा दी है। सेक्टर-63, 57, 58, 59 समेत समस्त औद्योगिक क्षेत्रों और जनपद के विभिन्न स्थानों पर वेतन वृद्धि संबंधी सूचना बोर्ड चस्पा कर दिए गए हैं।

इन नोटिसों के माध्यम से अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिक अब अपनी नई वेतन दरों की पूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

डीएम ने सभी श्रमिकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे इन सूचनाओं का अवलोकन अवश्य करें और अपनी मांगों के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। यह कदम नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चले लंबे प्रदर्शन के बाद शांति स्थापित करने और श्रमिकों को राहत पहुंचाने की दिशा में प्रशासन का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

हालांकि, कुछ श्रमिक संगठनों ने इन बैनरों को अधूरा बताते हुए शिकायत निवारण तंत्र, कार्य घंटे और पीएफ-ईएसआई की स्पष्ट जानकारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के छठे दिन काम पर लौट रहे कामगार, पुलिस के सख्त पहरे के बीच अफवाहों का बाजार गर्म

यह भी पढ़ें- 12 वर्षों की महंगाई ने तोड़ा श्रमिकों का सब्र, नोएडा में आंदोलन के बाद 21% वेतन वृद्धि से हो गया समाधान?