नोएडा में मृत पशुओं के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए आधुनिक शवदाह केंद्र की मांग
नोएडा में मृत आवारा और पालतू पशुओं के वैज्ञानिक एवं सम्मानजनक निस्तारण के लिए आधुनिक पशु शवदाह केंद्र स्थापित करने की मांग उठी है।

नोएडा में मृत पशुओं के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए आधुनिक शवदाह केंद्र की मांग (एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
नोएडा में आधुनिक पशु शवदाह केंद्र स्थापित करने की मांग।
फोनरवा ने नोएडा प्राधिकरण सीईओ को पत्र भेजा।
वैज्ञानिक निस्तारण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य।
स्वाति भाटिया, नोएडा। शहर में मृत आवारा और पालतू पशुओं के शवों के वैज्ञानिक एवं सम्मानजनक निस्तारण के लिए आधुनिक पशु शवदाह केंद्र स्थापित करने की मांग उठी है।
फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन्स (फोनरवा) ने इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र भेजा है। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और महासचिव केके जैन ने कहा कि उचित व्यवस्था नहीं होने से कई बार मृत पशुओं के शव सार्वजनिक स्थानों और आवासीय क्षेत्रों में पड़े रहते हैं।
इससे दुर्गंध, गंदगी, संक्रमण और पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ता है। फोनरवा ने प्राधिकरण से आधुनिक तकनीक आधारित पर्यावरण-अनुकूल शवदाह केंद्र के लिए जगह चिह्नित करने, तकनीकी क्षमता और प्रदूषण नियंत्रण मानकों का परीक्षण कराने तथा बजट निर्धारित करने की मांग की है।
इससे मृत पशुओं का समयबद्ध और सुरक्षित निस्तारण हो सकेगा। साथ ही शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा पीएनबी हेरफेर, बैंक और पुलिस के आंकड़ों में भारी अंतर, पीड़ितों ने लगाए गंभीर आरोप