विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एक आंख गायब और हाथ टूटा...' नोएडा में सनसनीखेज वारदात; दो दिन से लापता युवक का पुस्ते के नीचे मिला शव

Published: Wed, 18 Nov 2026 02:06 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-82 में दो दिन से लापता 21 वर्षीय हसीन का शव पुस्ते के नीचे क्षत-विक्षत हालत में मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक के शव को निकालती पुलिस और मृतक हसीन का फाइल फोटो। बाएं से दाएं

मृतक के शव को निकालती पुलिस और मृतक हसीन का फाइल फोटो। बाएं से दाएं

HighLights

  1. नोएडा में दो दिन से लापता युवक का शव मिला।

  2. शव क्षत-विक्षत हालत में, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

  3. पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा फेज-2 थानाक्षेत्र के सेक्टर- 82 में दो दिन से लापता 21 वर्षीय हसीन का बुधवार सुबह पुस्ते के नीचे क्षत- विक्षत हालत में शव मिलने से लोगों के होश उड़ गए।

स्वजनों ने युवक की एक आंख गायब होने और सीधा हाथ टूटा होने पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सेक्टर-80 के ककराला गांव में रहने वाले मोहम्मद शादाब ने बताया कि हापुड़ के बझेड़ा कलां गांव का हसीन (21) रिश्तेदारी में उनका साला है। 12 नवंबर को हसीन नोएडा फेज-2 की एक कंपनी में नौकरी के लिए आया था।

15 नवंबर के बाद नहीं दिखा हसीन 

अगले दिन हसीन ने प्राइवेट कम्पनी में नौकरी ज्वाइन कर ली थी। इस दौरान वह अपने मामा के कमरे में किराए पर रहता रहा था। 15 नवंबर की शाम छह बजे करीब ड्यूटी से कमरे पर लौटने के बाद हसीन कहीं बाहर चला गया था। उसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा।

स्वजनों को चिंता हुई तो उसे जगह जगह तलाश किया, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। भाई और अन्य स्वजनों ने अगले दिन फेज-दो थाना पुलिस को हसीन के गुमशुदा होने का लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

बुधवार सुबह शादाब के फोन पर गांव के व्यक्ति ने पुस्ते के नीचे हसीन का शव मिलने की सूचना दी तो उनके होश उड़ गए। स्वजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पुलिस घटना की जांच कर रही थी।

मृतक की एक आंख गायब थी और चेहरा भी खून से सना हुआ था जबकि उसका एक हाथ टूटा था। घटना की प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- Greater Noida: थाने के बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, 2023 बैच की SI की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।