Greater Noida: थाने के बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, 2023 बैच की SI की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव बाथरूम में मिला। प्रारंभिक ...और पढ़ें

महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम की फाइल फोटो।
HighLights
जारचा थाने में महिला सब इंस्पेक्टर का शव मिला।
2023 बैच की अधिकारी रश्मि गौतम की मौत।
हार्ट अटैक की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव थाने के बाथरूम के अंदर मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 2023 बैच की महिला अधिकारी की अचानक मौत से पुलिस कमिश्नरेट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रश्मि गौतम की ड्यूटी के दौरान ही तबीयत बिगड़ी और वह बाथरूम गई थीं, जहां उनका शव मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस को उनके शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही एडीसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों की टीम ने सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में लूट, पहले बोनट पर गिरा बदमाश; फिर साथी ने भटकाया ध्यान और पलक झपकते ही ले उड़े iPhone