लखनऊ में होने वाली संविधान यात्रा के लिए तैयारी तेज, कांग्रेस ने भरी हुंकार, बड़ी संख्या में जुटेंगे कार्यकर्ता
प्रदेश कांग्रेस 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान दिवस पर 'संविधान रक्षा यात्रा' निकाल रही है। नोएडा महानगर कांग्रेस ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लामबंद किया है।
-1795480595266_m.webp)
नोएडा कांग्रेस ने लखनऊ संविधान रक्षा यात्रा के लिए भरी हुंकार ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
कांग्रेस 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान रक्षा यात्रा निकालेगी।
नोएडा कांग्रेस 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को यात्रा के लिए जुटा रही है।
कार्यकर्ताओं के लखनऊ पहुंचने के लिए बस और वाहनों का प्रबंधन।
सुमीत कुमार, नोएडा। लखनऊ में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर रक्षा यात्रा से चुनावी बिगुल फूंकने जा रहे प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।
यात्रा को सफल बनाने के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला एवं नोएडा महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी लोगों से ज्यादा संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है। सोमवार को नोएडा महानगर अध्यक्ष ने बैठक में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की।
लखनऊ जाने के लिए तैयार कार्यकर्ता..
महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि संविधान रक्षा यात्रा के लिए जनपद के 300 से ज्यादा कार्यकर्ता लखनऊ जाने के लिए तैयार हैं। इनके लिए बस और गाड़ियों का प्रबंधन किया गया है।
हालांकि, कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता ट्रेन से भी जाने की तैयारी में हैं। संविधान बचाने वाले सभी लोगों से यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया है। पदाधिकारी व कई कार्यकर्ता भी लखनऊ संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होंगे।
संविधान बचाओ यात्रा कार्यकर्ताओं के मन की आवाज
महानगर नोएडा कांग्रेस के प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि संविधान बचाओ यात्रा कांग्रेस ही नहीं, बल्कि प्रदेश के करोड़ों लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के मन की आवाज है।
बैठक में दिनेश अवाना, लियाकत चौधरी, यतेंद्र शर्मा, विक्रम चौधरी, गौरव अधाना व अरुण प्रधान समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा जुबैर मेरठ से गिरफ्तार, शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े तार