विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-नोएडा वालों बड़ी राहत, 4 महीने पहले शुरू होगा चिल्ला एलिवेटेड रोड; मयूर विहार से जुड़ेगा Expressway

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:25 PM (IST)

दिल्ली और नोएडा के बीच यातायात को सुगम बनाने वाली चिल्ला एलिवेटेड रोड का 65% निर्माण कार्य पूरा हो चुका ...और पढ़ें

समय से चार महीने पहले  शुरू होगा चिल्ला एलिवेटेड रोड। फोटो: आर्काइव

समय से चार महीने पहले शुरू होगा चिल्ला एलिवेटेड रोड। फोटो: आर्काइव

कुंदन तिवारी, नोएडा। दिल्ली और नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण करीब 65 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

परियोजना को तय समय दिसंबर 2027 से चार माह पहले पूरा करने की संभावना है। सड़क शुरू होने पर चिल्ला सीमा से महामाया फ्लाईओवर तक लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले करीब 10 लाख वाहन चालकों को इसका लाभ होगा।

महाप्रबंधक सिविल एसपी सिंह ने बताया कि छह लेन की यह एलिवेटेड रोड दिल्ली के मयूर विहार की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे नोएडा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी।

इससे ग्रेटर नोएडा, आगरा और लखनऊ की ओर जाने वाले चालकों को शहर के भीतर जाम से नहीं गुजरना पड़ेगा। सड़क से दिल्ली और नोएडा के बीच यातायात सुगम होने की उम्मीद है।

परियोजना की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार कुल 1567 पाइल्स में से 1300 का निर्माण पूरा हो गया है। 271 पाइल कैप में से 220 और 271 पियर शाफ्ट में से 150 बन चुके हैं।

परियोजना की भौतिक प्रगति 65 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति 42 प्रतिशत है। अब तक करीब 200 करोड़ रुपये का काम पूरा किया जा चुका है।

सेक्टर-94 और यमुना तटबंध से जुड़ेगा

चिल्ला एलिवेटेड रोड को सेक्टर-94 में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड से जोड़ने की योजना है। आगे यमुना तटबंध के जरिये भी संपर्क मार्ग विकसित किया जाएगा। इससे दिल्ली से नोएडा होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।

तटबंध से नोएडा एयरपोर्ट तक करीब 50 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड की डीपीआर एनएचएआई तैयार कर रहा है। शहर में तीन प्रमुख एलिवेटेड रोड परियोजनाओं पर काम या तैयारी जारी है।

महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-94 तक बनने वाली सड़क की डीपीआर तैयार है और इसे चिल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ने की योजना है। यमुना तटबंध से नोएडा एयरपोर्ट तक करीब 50 किलोमीटर लंबी सड़क की डीपीआर भी एनएचएआई बना रहा है।

वहीं रजनीगंधा से सेक्टर-62 तक एमपी-1 मार्ग पर एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार की जा रही है। इससे शहर के भीतर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा PNB फ्रॉड में CBI की एंट्री, महिला बैंककर्मी ने उड़ाए 10.24 करोड़ रुपये; 49 FD से साफ की रकम 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।