नोएडा के सेक्टर-75 में भव्य छठ महोत्सव की तैयारी, 60 फीट लंबा घाट तैयार; दीपावली से पहले पूरा होगा निर्माण
नोएडा के सेंट्रल पार्क में 13 से 16 नवंबर तक श्री छठ पूजा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन होगा। इसके लिए ...और पढ़ें

सेक्टर-75 स्थित सेंट्रल पार्क में छठ पूजा महोत्सव के लिए बनाया जा रहा 60 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा छठ घाट।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-75 स्थित सेंट्रल पार्क में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री सूर्यदेव पूजा समिति की ओर से 13 से 16 नवंबर तक श्री छठ पूजा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए गोल्फ सिटी प्लॉट-8 और पंचशील प्रतिष्ठा सोसायटीके बीच स्थित पार्क में 60 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा छठ घाट बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य जोरों पर है और इसे दीपावली से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी शुरुआत
समिति के अध्यक्ष डा. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ महापर्व की शुरुआत होगी। 14 नवंबर को खरना और लोहंडा होगा।
15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण करेंगे।
नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का प्रयास
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट का निर्माण कराया जा रहा है। छठ महापर्व आस्था के साथ स्वच्छता, अनुशासन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकता का संदेश देता है।
आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- ‘नया नोएडा’ के सेक्टर बसाने की तैयारी तेज, 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू; किसानों को क्या मिलेगा?