जनगणना-2027 में पूछे जाएंगे 40 सवाल, 16 से 30 नवंबर के बीच खुद दर्ज कर सकेंगे डिटेल्स; बनाए जाएंगे सेल्फी प्वाइंट
जनगणना-2027 के दूसरे चरण में शत-प्रतिशत स्व-गणना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने बैठक की। इस बैठक में 16 से ...और पढ़ें

स्व-गणना को लेकर अधिकारियों ने की बैठक। फोटो-दैनिक जागरण
HighLights
डीएम ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण की समीक्षा की।
16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का प्रचार-प्रसार होगा।
शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश।
जागरण संवाददाता, नोएडा। जनगणना-2027 के दूसरे चरण को शत-प्रतिशत पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 16 से 30 नवंबर के बीच स्व-गणना का प्रचार-प्रसार, जागरूकता अभियान के निर्देश दिए।
स्व-गणना पोर्टल 'se.census.gov.in' की जानकारी दी। जागरूकता के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश
डीएम ने चार्ज अधिकारियों को आरडब्ल्यूए, सरकारी एवं प्राइवेट संस्थान, स्कूल, कालेज और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से बात कर जन जागरूकता कार्यक्रम करने के लिए कहा। जनसभा, नुक्कड़ नाटक, रैलियां व प्रतियोगिता से लोगों को स्व-गणना के प्रति प्रेरित किया जाए।
14 नवंबर को बाल दिवस पर स्कूल-कॉलेजों मेें जनगणना विषय पर निबंध लेखन, संवाद, पोस्टर मेकिंग व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि संस्थान, छात्रावास, वृद्धाश्रम व अनाथालयों को स्व-गणना से पहले चिह्नित कर जनगणना शत-प्रतिशत कराएं।
कैसे किया जाएगा स्व-गणना?
गांव व शहरी क्षेत्रों में जनगणना के 40 प्रश्न समय से बता दिए जाएं। 16 नवंबर को स्व-गणना के पहले दिन एसई-आइडी दिखाते हुए फोटो खिंचाएं। वार्ड व सोसायटी के सहयोग से जनगणना सहायता बूथ पर महत्वपूर्ण जानकारी भरी जाए। समाज के सभी वर्गों की अलग सूची बनाएं।
सुपरवाइजर और प्रगणकों के पास एसई-आइडी न होने पर दोबारा जनगणना भी करनी पड़ सकती है। सीएचसी, पीएचसी और अन्य संस्थानों में प्रचार बैनर व स्टीकर लगाने, प्रमुख चौराहे, मेट्रो, बस स्टेशन, माल व सिनेमा घरों की डिजिटल स्क्रीन पर जनगणना की जानकारी दी जाए।
प्रमुख स्थानों पर बनाया जाएगा सेल्फी प्वाइंट
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा। प्राधिकरण के वाहनों में स्व-गणना संबंधी जागरूकता जिंगल व आडियो संदेश प्रसारित होगा। उन्होंने कहा कि स्व-गणना कराने में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस बीच जिला जनगणना अधिकारी अजीत कुमार सिंह, डीआइओएस चंद्रशेखर, अभिमन्यु सिंह, जिला प्रभारी जनगणना प्रदीप कुमार व उत्कर्ष पांडेय मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- शादी में डांस और जाम छलकाने में खोए थे 151 मोबाइल, नोएडा पुलिस ने खोज निकाले; फोन मिलते ही खिले चेहरे
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।