नोएडा में कम सवारी वाले रूटों पर बढ़ेंगे बस स्टॉप, ज्यादा यात्रियों वाले मार्गों पर मिलती रहेंगी अतिरिक्त बसें
नोएडा में यात्रियों की संख्या और रूट से होने वाली आय के आधार पर बस संचालन में बदलाव किया जा ...और पढ़ें
-1793982496671-1794417405335-1794417413387_m.webp)
नोएडा में त्योहार के दौरान यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए रूटों की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी की जा रही है। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
कम सवारी वाले मार्गों पर बस स्टॉपेज बढ़ाए जाएंगे।
व्यस्त मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन जारी रहेगा।
यात्रियों की सुविधा और निगम की आय बढ़ाना लक्ष्य।
जागरण संवाददाता, नोएडा। यात्रियों की संख्या और रूट से होने वाली आय के आधार पर बसों के संचालन की व्यवस्था में बदलाव नजर आ सकता है। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या कम होने से बसों की कमाई प्रभावित हो रही है, वहां स्टाॅपेज बढ़ाने की योजना बनाई गई है। वहीं, अधिक सवारी वाले व्यस्त मार्गों पर बसों के अतिरिक्त त्योहार के बाद भी जारी रहेंगे।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो से 305 बसों का संचालन
परिवहन निगम का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के साथ बसों की आय में भी बढ़ोतरी करना है। त्योहार के दौरान यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए रूटों की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी की जा रही है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो से 305 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें साधारण और सीएनजी बसें शामिल हैं। निगम अब उपलब्ध बसों का इस्तेमाल यात्रियों की जरूरत के मुताबिक करने पर जोर दे रहा है।
स्टाॅपेज बनाने के लिए निगम की ओर से सुझाव मांगे
इसके लिए अलग-अलग मार्गों पर यात्रियों की संख्या, बसों की उपलब्धता और आय की स्थिति को ध्यान में रखकर संचालन की योजना तैयार की जा रही है। कम सवारी वाले मार्गों पर स्टापेज बढ़ाने से उन क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इन क्षेत्रों में स्टाॅपेज बनाने के लिए निगम की ओर से सुझाव मांगे गए हैं। दूसरी ओर, जिन मार्गों पर यात्रियों का दबाव अधिक रहता है, वहां दीपावली के बाद भी अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
'आय बढ़ाने की दिशा में परिवहन निगम प्रयासरत है। निगम का प्रयास है कि बसों का संचालन यात्रियों की वास्तविक जरूरत के अनुरूप हो और अधिक से अधिक लोगों को सुविधाजनक सफर मिल सके।'
-मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक।
यह भी पढ़ें- एक्वा मेट्रो के एलान से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के प्रॉपर्टी बाजार में हलचल, इन 5 स्टेशनों पर बढ़ सकती है कीमत