एनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती, नोएडा में बस ऑपरेटरों को परिवर्तन पोर्टल पर पंजीकरण कराने का निर्देश
एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 'परिवर्तन योजना' के तहत नोएडा में बस ऑपरेटरों की बैठक हुई। ...और पढ़ें
-1792929496463_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
एनसीआर वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु 'परिवर्तन योजना' लागू।
बस ऑपरेटरों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश।
पर्यावरण संरक्षण मुहिम को गति देने पर बल दिया गया।
जागरण संवाददाता, नोएडा। एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से परिवर्तन योजना लागू की गई है।
योजना को सफल बनाने के लिए अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के क्रम में सेक्टर-33 स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय में बस ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित हुई।
बसों का पोर्टल पर पंजीकरण का निर्देश
बैठक में बसों का पंजीकरण पोर्टल पर कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी (गाजियाबाद) प्रमोद कुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन, गाजियाबाद) डा. सियाराम वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन, गौतमबुद्धनगर) नन्द कुमार मौजूद रहे।
पर्यावरण संरक्षण मुहिम को गति देने का निर्देश
अधिकारियों ने उपस्थित वाहन स्वामियों व ऑपरेटरों को योजना के तहत मिलने वाले विभिन्न लाभों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही निर्देश दिए कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को गति देने के लिए वाहन स्वामी परिवर्तन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं। बैठक में कौशल अग्रवाल, अशोक, राजेन्द्र, मनोज और सुरेश कुमार सहित कई प्रमुख परिवहन व्यवसायी शामिल हुए।
