विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के सेक्टर 126 में आग की घटना को सांप्रदायिक हिंसा से जोड़कर किया भ्रामक पोस्ट, केस दर्ज

Published: Sun, 25 Oct 2026 12:44 AM (GMT+05:30)

सोशल मीडिया पर एक ने सेक्टर 125 की दुकान में लगे आग के आगजनी के दो वीडियो साझा करते हुए ...और पढ़ें

नोएडा के सेक्टर 126 में आग की घटना को सांप्रदायिक हिंसा से जोड़कर किया भ्रामक पोस्ट (सांकेतिक तस्वीर)

नोएडा के सेक्टर 126 में आग की घटना को सांप्रदायिक हिंसा से जोड़कर किया भ्रामक पोस्ट (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. नोएडा पुलिस ने संज्ञान लेकर पोस्ट करने वाले के खिलाफ सेक्टर 126 थाने में केस दर्ज कराया है

  2. पोस्ट में बताया है इलाके में धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं और हालात बेहद तनावपूर्ण हैं

डिजिटल डेस्क, नोएडा। सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में चाय-नाश्ते की छह दुकान में आग लगने की घटना के आड़ में सांप्रदायिक हिंसा से जोड़कर किया भ्रामक पोस्ट करने का भी मामला सामने आया है।

नोएडा पुलिस ने संज्ञान लेकर पोस्ट करने वाले के खिलाफ सेक्टर 126 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह असत्य बताया है।

jagran photo

इंटरनेट मीडिया पर इंडियन तिवारी011 नाम की आईडी से बने अनुषी तिवारी (प्राउड इंडियन) यूजर ने सेक्टर 125 की दुकान में लगे आग के आगजनी के दो वीडियो साझा करते हुए लिखा कि नोएडा में एक जामा मस्जिद को गिराए जाने को लेकर शुरू हुआ टकराव अब बड़े सांप्रदायिक दंगे में बदल गया है।

आरएसएस ने मुसलमानों पर गोलीबारी की है। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है और दुकानों में आग लगा दी गई है। धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं और हालात बेहद तनावपूर्ण हैं।

साथ ही नोएडा और यूपी पुलिस को टैग किया है। नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। बताया कि इस प्रकरण में तोड़फोड़ व टकराव की सूचना पूर्णतः असत्य है। एक्स हैंडल के भ्रामक सूचना प्रसारित कर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र रचना सामने आया है। इसके खिलाफ थाना सेक्टर-126 में मामला दर्ज कर दिया गया है।

पहले भी आ चुके हैं भ्रामक पोस्ट के मामले

मिलते झुलते नाम के यूजर से पहले भी भ्रामक पोस्ट के मामले सामने आ चुके हैं। नोएडा में अप्रैल में श्रमिक आंदोलन और उसके बाद सीजेपी के प्रदर्शन को नोएडा से जोड़कर भ्रम फैलाने का प्रयास हो चुका है। यहां तक कि 10 मई को मेरठ में मस्जिदों को तोड़ने का दावा कर भ्रामक पोस्ट हो चुके हैं।