विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में भाजपा किसान मोर्चा की नई टीम ने विधायक पंकज सिंह से की मुलाकात, संगठन मजबूती पर दिया जोर

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:45 AM (IST)

नोएडा में भाजपा किसान मोर्चा की नवगठित जिला टीम ने विधायक पंकज सिंह और जिलाध्यक्ष महेश चौहान से मुलाकात की। ...और पढ़ें

नोएडा में भाजपा किसान मोर्चा की नई टीम ने विधायक पंकज सिंह से की मुलाकात ( एआई जेनरेटेड इमेज )

नोएडा में भाजपा किसान मोर्चा की नई टीम ने विधायक पंकज सिंह से की मुलाकात ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. नवगठित भाजपा किसान मोर्चा टीम ने विधायक पंकज सिंह से मिली।

  2. चुनाव तैयारियों और आगामी पार्टी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।

  3. संगठन मजबूत करने, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर।

सुमीत कुमार, नोएडा।  सेक्टर-26 में मंगलवार को नोएडा विधायक पंकज सिंह से भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुक्तानंद शर्मा ने अपनी नवगठित जिला टीम का परिचय कराया।

टीम ने भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान से भी शिष्टाचार भेंट की। बैठक में चुनाव की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

पीएम की योजनाओं का प्रचार करने को कहा गया

जिला महामंत्री ओमवीर अवाना ने पदाधिकारियों और सदस्यों से पार्टी की नीतियों पर काम करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का गांव और शहर में घर-घर प्रचार करने को कहा।

विधायक पंकज सिंह और महेश चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन मजबूत करने, किसानों की समस्याएं प्राथमिकता से उठाने और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

एकजुटता के साथ किया जाएगा काम

मुक्तानंद शर्मा ने कहा जिला टीम संगठन की मजबूती, किसानों के हितों की रक्षा और पार्टी की विचारधारा के प्रचार के लिए एकजुटता से काम करेगी।

बैठक में अमित त्यागी, चंदगी राम यादव, पप्पू प्रधान, चरण सिंह प्रधान, अंकित कौशिक, ठाकुर अवधेश सिंह, दिनेश चौहान, विष्णु शर्मा, दुर्वेश तंवर, नरेंद्र चौहान, प्रवेश कुमार चौहान, इंद्राज खटाना, अनिल मास्टर, विजय अवाना, जयप्रकाश ठाकुर, सौरभ चौहान, कुलदीप यादव, मोमराज, प्रदीप शर्मा, विनय द्विवेदी, प्रमोद शर्मा, रवि यादव, सौरव, प्रदीप शर्मा, बल्लू यादव, गोविंद सिंह और पवन शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- ग्रेप-2 के बावजूद नोएडा की हवा जहरीली, प्रशासनिक लापरवाही से उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।