ग्रेटर नोएडा के नगला पदम में बारात चढ़त के दौरान म्यूजिक सिस्टम कराया बंद, दूल्हे के रोने का वीडियो वायरल
रबूपुरा के नगला पदम गांव में एक बारात के दौरान रात 11 बजे के बाद तेज संगीत बजाने पर पुलिस ...और पढ़ें
HighLights
रबूपुरा बारात में पुलिस ने रात 11 बजे संगीत रोका
सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का हवाला देकर कार्रवाई हुई
दूल्हे के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल
संवाद सहयोगी, रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पदम में बारात चढ़त के दौरान म्यूजिक सिस्टम नहीं बजने देने का आरोप लगा है। बारातियों द्वारा आरोप लगाने के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उधर पुलिस का कहना है कि रात्रि 11 बजे के बाद भी म्यूजिक सिस्टम बजाया जा रहा था। जिसे बंद कराया गया था।
नगला पदम में बुधवार की शाम विनोद की बेटी निर्मल की बारात कासना से आई थी। जैसे ही दूल्हा बारातियों के साथ रात्रि 8 बजे गांव पहुंचा इसी दौरान तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। खराब मौसम के चलते चढ़त रोक दी गई।
आखिर क्यों बंद कराया म्यूजिक सिस्टम?
रात्रि 11 बजे जैसे ही चढ़त म्यूजिक सिस्टम और बैंड बाजा के साथ शुरू हुई तो किसी ग्रामीण ने अपने पिता की गंभीर बीमारी का हवाला देकर पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देकर म्यूजिक सिस्टम को बंद कर दिया।
म्यूजिक सिस्टम बंद करने से नाराज बाराती आक्रोषित हो गए। इस दौरान दूल्हा भी रोता हुआ नजर आया। दलित की बारात नहीं चढ़ने देने का आरोप लगाते हुए और दूल्हा के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि बारात में रात्रि 11 बजे चढ़त के दौरान 12 से अधिक म्यूजिक सिस्टम और कई बैंड बाजे तेज गति से बज रहे थे। रात्रि 10 के बाद तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाना सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार प्रतिबंधित है। इसी के तहत कार्रवाई की गई। आरोप निराधार हैं।
