नोएडा में दीपावली से पहले छाया स्मॉग, जहरीली हवा के बीच AQI पहुंचा 305; कई सेक्टरों में प्रदूषण 300 के पार
Noida Smog News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ गया है, जहां एक्यूआई ...और पढ़ें
HighLights
नोएडा का समग्र एक्यूआई 305, 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा।
कई सेक्टरों में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' और 'गंभीर' स्तर पर।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मास्क पहनने और बाहर निकलने से बचने की सलाह दी।
सौरभ राय, नोएडा। दीपावली से पहले ही नोएडा पर स्मॉग की चादर छाने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। ताजा आंकड़े स्थिति की गंभीरता को बयां कर रहे हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इससे पूरे क्षेत्र में धुंध की घनी चादर छाई हुई है और सांस लेना दूभर हो गया है।
'बेहद खराब' और 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई
जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 305 दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। इसके अलावा शहर के अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर स्थिति बेहद विकट बनी हुई है। केवल मुख्य क्षेत्र ही नहीं, बल्कि अन्य सेक्टरों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

कई सेक्टरों में भी प्रदूषण का प्रकोप जारी
(समस्त आंकड़े एक्यूआई डॉट इन से)
स्वास्थ्य पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
इन इलाकों में एक्यूआई का स्तर 300 के आसपास या उससे ऊपर बने होने के कारण बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह और शाम के वक्त बाहर निकलने से बचें और प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। प्रशासन द्वारा हालात पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार बिगड़ती हवा आमजन के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है।