विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवंबर के पहले दिन दिल्ली में मौसम ने बदला मिजाज, पारा गिरा तो 307 पहुंचा AQI; प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:43 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में नवंबर की शुरुआत ठंड के साथ हुई, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, प्रदूषण का ...और पढ़ें

दिल्ली में धुंध की चादर दिन पर दिन थोड़ी गहराती जा रही है। फाइल फोटो

दिल्ली में धुंध की चादर दिन पर दिन थोड़ी गहराती जा रही है। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली में नवंबर की शुरुआत में ठंड बढ़ी।

  2. शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 पहुंचा।

  3. प्रदूषण नियंत्रण से दिल्ली में ट्रैफिक जाम।

राज्य ब्यूरो, दिल्ली। राजधानी में नवंबर की शुरुआत ठंड के अहसास के साथ हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो एक नवंबर के लिहाज से 2023 के बाद सबसे कम है। यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। सीएक्यूएम के अनुसार, सोमवार को सुबह सात बजे का एक्यूआई 307 दर्ज किया गया है। वहीं, तापमान 21 डिग्री सेल्सियस होने के साथ ही हवा में ह्यूमिडिटी दर्ज की गई।

रविवार को कितना था तापमान?

अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम में बदलाव के साथ प्रदूषण ने भी चिंता बढ़ा दी। रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 261 पर पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे खराब स्तर और 198 दिनों में सर्वाधिक है।

नमी का स्तर 58 से 100 प्रतिशत

मौसम विभाग के अनुसार एक नवंबर 2023 को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, जो एक नवंबर के लिए 2021 के बाद सबसे कम है। उस वर्ष अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

हवा में नमी का स्तर 58 से 100 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जांच के चलते कई जगह भारी जाम

उधर, वायु प्रदूषण के मोर्चे पर राहत नहीं मिली। प्रदूषण नियंत्रण के लिए नई पाबंदियां लागू होने के पहले ही दिन दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दिल्ली-गुरुग्राम और दिल्ली-नोएडा सीमा पर जांच के चलते कई जगह भारी जाम लगा। एमसीडी टोल बूथ सहित एनसीआर से दिल्ली में प्रवेश के रास्तों पर यातायात प्रभावित रहा। वाहनों के उत्सर्जन मानकों की जांच के लिए टीमें तैनात रहीं।

57 निगरानी केंद्रों में से 22 पर हवा 'बहुत खराब'

समीर एप के अनुसार, रविवार को एक्यूआई 277 दर्ज किया गया, जबकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में यह 261 रहा। सीपीसीबी के 57 निगरानी केंद्रों में से 22 पर हवा 'बहुत खराब', 21 पर 'खराब' और 14 पर 'मध्यम' श्रेणी में रही। जहांगीरपुरी में सबसे अधिक 378 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं समीर एप के 54 केंद्रों में 25 पर हवा 'बहुत खराब' और 18 पर 'खराब' श्रेणी में रही। पीएम 2.5 राजधानी का प्रमुख प्रदूषक बना रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।