विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में प्रदूषण हुआ बेलगाम, ग्रेप नियमों की अनदेखी से हवा खराब, लोगों का जीना बेहाल

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:04 AM (IST)

नोएडा में प्रदूषण बेलगाम होकर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है, जहां AQI 330 दर्ज हुआ और सेक्टर-62 में यह 427 अंक के साथ गंभीर श्रेणी में है।

नोएडा में प्रदूषण से स्थिति गंभीर (एआई जेनरेटेड इमेज )

नोएडा में प्रदूषण से स्थिति गंभीर (एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. नोएडा का एक्यूआइ 330 अंक, बेहद खराब श्रेणी में दर्ज।

  2. सेक्टर-62 में एक्यूआइ 427, प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंचा।

  3. ग्रेप-2 नियमों का पालन नहीं, धूल से प्रदूषण बढ़ा।

जागरण संवाददाता, नोएडा। बढ़ता प्रदूषण अब बेलगाम हो रहा है। नोएडा का एक्यूआइ (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 330 अंक बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। क्षेत्रवार की स्थिति में सेक्टर-62 क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर 427 अंक गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ।

यह लगातार बढ़ रहा है। ग्रेप-2 के तहत  लगी पाबंदियों का पालन शहर में नहीं हाे रहा है। सड़कों पर बगैर पानी के छिड़काव के झाडू लगाई जा रही है। झाडू से उड़ती धूल हवा में घुलकर प्रदूषण फैला रही है। सड़कों किनोर खोदाई कर मिट्टी डाली गई है। यह स्थिति शहर में कई जगह देखी गई है।

तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर

बता दें नवंबर की शुरूआत में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को नोएडा का एक्यूआइ 330 अंक दर्ज होने से एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, सेक्टर-62 की हवा गंभीर बनी हुई है। यहां चार से ज्यादा सड़कों के किनारे मिट्टी जमा है। कई सड़कों का निर्माण और रिसफेर्सिंग का कार्य चल रहा है।

यहां प्रदूषण नियंत्रण की खास उपाय नजर नहीं आ रहे हैं। शहर में 50 किमी से अधिक लंबी सड़कों के किनारे धूल जमा है। मैकेनिकल स्वीपिंग के नाम पर शहर में खानापूरी हो रही है। प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। संबंधित और जिम्मेदार विभाग अपने कार्य और जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

24 घंटों में 39 अंक बढा प्रदूषण

बता दें नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर बीते 24 घंटों में तेजी से बढा। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को नोएडा के एक्यूआइ में 39 और ग्रेटर नोएडा में 20 अंक की बढोतरी दर्ज हुई।


क्षेत्रवार नोएडा में बुधवार का एक्यूआई

  • सेक्टर-62: 427
  • सेक्टर-125: 296
  • सेक्टर-1: 294
  • सेक्टर-110: 340
  • सेक्टर-116: 313
  • सेक्टर-150- 332
  • सेक्टर-39: 307

 

बीते पांच दिनों में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के प्रदूषण का ग्राफ

दिन-नोएडा- ग्रेटर नोएडा
बुधवार: 330-289
मंगलवार: 289-189
सोमवार- 330-289
रविवार-248-228
शनिवार- 106-120

यह भी पढ़ें- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार कर रहा था... अचानक थम गया ट्रैफिक, युवक ने पहल कर सांप को हटाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।