दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार कर रहा था... अचानक थम गया ट्रैफिक, युवक ने पहल कर सांप को हटाया
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सांप निकलने से यातायात रुक गया। एक युवक ने डंडे की मदद से सांप को हटाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ।

बागपत में काठा गांव के पास दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर आए सांप को डंडे से हटाता युवक। वीडियो ग्रैब
HighLights
सहारनपुर हाईवे पर सांप निकलने से यातायात थम गया।
एक युवक ने साहस दिखाते हुए डंडे से सांप को हटाया।
सांप के हटने के बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हुआ।
जागरण संवाददाता, बागपत। काठा गांव के पास सांप दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार कर रहा था। इससे ट्रैफिक थम गया। एक युवक ने डंडे की मदद से उसे हाईवे से हटाया। इसके बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
बुधवार दोपहर हाईवे पर रेंगता हुआ सांप दिखाई दिया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य वाहन रुक गए, देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सांप हाईवे पार नहीं कर पा रहा था। इसी दौरान एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए डंडे से सांप को हाईवे से हटाया। इसके बाद सांप खेतों में चला गया। करीब पांच मिनट हाईवे पर वाहन थमे रहे। सांप के जाने के बाद ही वाहनों का आवागमन चालू हुआ। इसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
चारा काटते किसान को सांप ने डसा : बागपत के आदर्श नंगला निवासी संजीव शर्मा ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 11 बजे पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। अचानक गन्ने के अगोले से सांप निकल गया, जिसने हाथ की अंगुली में डसा लिया। उस समय सांप मशीन पर लटका हुआ दिखाई दिया। हाथ झटका ताे सांप दूर जाकर गिरा। वह अपने स्वजन के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. शाहिद अली का कहना है कि एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाकर संजीव शर्मा को मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया।