विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में 6 गांवों की जमीन पर बसेगी टाउनशिप, जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण; जानें कब होगी लोक सुनवाई

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:27 AM (IST)

जेवर एयरपोर्ट के तीसरे चरण के विस्तार के लिए विस्थापित होने वाले परिवारों के पुनर्वास हेतु भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू ...और पढ़ें

जेवर में छह गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण। फोटो: सांकेतिक

जेवर में छह गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण। फोटो: सांकेतिक

जागरण संवाददाता, जेवर। नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के विस्तारीकरण में विस्थापित होने वाले छह गांवों के परिवारों के पुनर्वास के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे जेवर क्षेत्र के ही छह अन्य गांवों की जमीन चिह्नित की गई है। शासन की ओर से नामित एजेंसी गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ने प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर सामाजिक समाघात निर्धारण (एसआईए) रिपोर्ट और सामाजिक समाघात प्रबंधन योजना तैयार की है।

इस ड्राफ्ट पर प्रभावित लोगों के विचार सुनने के लिए टीम गांव-गांव जाकर तय समय पर लोक सुनवाई करेगी।

छह गांवों की 420.55 हेक्टेयर जमीन पर बनेगी टाउनशिप

एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तीसरे चरण में जेवर के 14 गांव के किसानों से 1888 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। साथ ही इन 14 गांव में से किशोरपुर, रामनेर, बनवारीवास, ख्वाजपुर, नीमका और थोरा गांव को विस्थापित किया जाना प्रस्तावित है।

इन गांवों को जेवर के चौरोली, नीमका, मॉडलपुर, जेवर बांगर, मंगरौली और अलावलपुर की 420.55 हेक्टेयर जमीन पर टाउनशिप विकसित कर विस्थापित किया जाना है। जिसके लिए शासन ने नामित एजेंसी से एसआईए सर्वे कराते हुए ड्राफ्ट तैयार कराया है।

3279 परिवार होंगे भूमि अधिग्रहण से प्रभावित

ड्राफ्ट के मुताबिक प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण से चौरोली, नीमका, मॉडलपुर, जेवर बांगर, मंगरौली और अलावलपुर के करीब 3279 परिवार प्रभावित होंगे।

सामाजिक समाघात प्रबंधन योजना में दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित भूमि अर्जन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की संस्तुति की गई है। इसके बाद कलेक्टर गौतमबुद्धनगर की ओर से सभी छह प्रभावित गांवों में एसआईए की ड्राफ्ट रिपोर्ट पर लोक सुनवाई कराने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।

लोक सुनवाई में प्रभावित परिवारों और अन्य संबंधित लोगों को प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण पर अपनी आपत्तियां, सुझाव और विचार रखने का अवसर दिया जाएगा।

छह गांवों में लोक सुनवाई का कार्यक्रम

गांव

तिथि

स्थान

समय

1. अहमदपुर चौरोली

23 नवंबर

प्राथमिक विद्यालय चौरोली

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे

2. नीमका शाहजहांपुर

24 नवंबर

प्राथमिक विद्यालय नीमका

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे

3. सादुल्लापुर उर्फ मॉडलपुर

25 नवंबर

प्राथमिक विद्यालय मॉडलपुर

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे

4. जेवर बांगर

26 नवंबर

जनता इंटर कॉलेज

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे

5. मंगरौली

27 नवंबर

प्राथमिक विद्यालय मंगरौली

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे

6. अलावलपुर

28 नवंबर

प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।