विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट के पास 8000 करोड़ का मैन्युफैक्चरिंग हब, सेक्टर-8 व 8डी में शुरू होगा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास

Published: Sat, 12 Sep 2026 09:42 PM (IST)

यमुना प्राधिकरण ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास औद्योगिक सेक्टर 8 और 8डी के आंतरिक विकास की प्रक्रिया शुरू कर ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टरों के आंतरिक विकास की प्रक्रिया शुरू की।

  2. सेक्टर 8 और 8डी में 8,000 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्तावित।

  3. सड़क, सीवर, पेयजल, बिजली जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक के औद्योगिक सेक्टरों के आंतरिक विकास के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सेक्टरों के आंतरिक आधारभूत ढांचे विकास का खाका तैयार कराने के लिए प्राधिकरण ने डिजाइन, डेवलपमेंट एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनी से आवेदन मांगे हैं। दोनों औद्योगिक सेक्टर में यीडा भूखंड आवंटित कर चुका है। यमुना प्राधिकरण सेक्टर आठ व सेक्टर आठ डी में हुए भूखंड आवंटन की जानकारी दें।

8,000 करोड़ का निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन के लिहाज से सेक्टर आठ व आठ डी अहम हैं। नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक होने के कारण प्राधिकरण ने इस सेक्टरों में बड़े औद्योगिक निवेश के लिए भूखंड आवंटित किए हैं।

प्राधिकरण ने अब इन सेक्टरों के आंतरिक विकास की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसीईओ शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि आंतरिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए सलाहकार एजेंसी नियुक्त की जाएगी। इसके लिए कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। इसमें सड़क, सीवर, पेयजल, बिजली आदि सुविधाएं विकसित होनी हैं।

प्राधिकरण ने सेक्टर आठ में सेल सोल को दो सौ एकड़ जमीन आवंटित की है। इसमें आठ हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। इकाई का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों हो चुका है।

इसके अलावा अंबर इंटरप्राइजेज को सौ एकड़ जमीन दी गई है। इसका भी शिलान्यास मुख्यमंत्री कर चुके हैं। ईवी मैन्युफैक्चरिंग के लिए भी सौ एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

भारी निवेश के साथ मैन्युफैक्चरिंग हब तैयार

सेक्टर आठ डी में सीएनएच को सौ एकड़, सन आर्गेनिक को 30 हजार वर्गमीटर जमीन समेत विभिन्न कंपनियों को आवंटन हुआ है। सेक्टर आठ व आठ डी सोलर, आटो मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स के मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर विकसित किए जा रहे हैं।

दोनों सेक्टर में इकाईयों के निर्माण से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसलिए प्राधिकरण का प्रयास दोनों सेक्टर में जल्द से जल्द आंतरिक सुविधाएं विकसित करने का है।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक आसान होगा सफर, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में

यह भी पढ़ें- नोएडा में मालवाहक वाहनों के लिए बनेगा नया नेटवर्क, पीक ऑवर के डेटा से तैयार हुआ सिटी लॉजिस्टिक प्लान