विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम को पिकअप ने कुचला, मौत; ड्राइवर फरार

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:29 PM (IST)

नोएडा के शहदरा गांव में पिकअप वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे शिवराज की मौत हो ...और पढ़ें

मृत बच्चे के पिता ने सेक्टर 142 थाने में अज्ञात चालक पर केस दर्ज कराया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

मृत बच्चे के पिता ने सेक्टर 142 थाने में अज्ञात चालक पर केस दर्ज कराया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नोएडा में पिकअप वाहन ने दो साल के बच्चे को कुचला।

  2. शहदरा गांव में खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा।

  3. पुलिस ने वाहन जब्त किया, अज्ञात चालक की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, नोएडा। बिहार लखीसराय के देहरा गांव के सनी मोदी परिवार संग नोएडा के शहदरा गांव में परिवार संग रहते हैं। वह मजदूरी करता है। उनका दो साल का बेटा शिवराज मंगलवार सुबह घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान पानी का काम करने वाला एक व्यक्ति पिकअप वाहन बैक कर रहा था। उसकी चपेट के आकर शिवराज गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकरी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने शिवराज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन को कब्जे में ले लिया। चालक फरार है। बच्चे के पिता ने सेक्टर 142 थाने में अज्ञात चालक पर केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: क्लिनिक संचालक से मांगी रिश्वत, नोएडा के डिप्टी CMO डाॅ. सचिन्द्र मिश्र सस्पेंड; मेरठ मंडल करेगा जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।