विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में गरबा में महिलाओं से बदसलूकी, फिर थार से गार्ड को कुचलने की कोशिश; गेट का बैरियर तोड़कर भागे

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:07 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा की निराला एस्पायर सोसायटी में गरबा उत्सव के दौरान बाहर से आए युवकों ने महिलाओं से अभद्रता की। ...और पढ़ें

HighLights

  1. निराला एस्पायर सोसायटी में गरबा उत्सव के दौरान हंगामा।

  2. बाहर से आए युवकों ने महिलाओं से अभद्रता, निवासियों को धमकाया।

  3. थार से गार्ड को कुचलने का प्रयास, बूम बैरियर तोड़कर फरार।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र ग्रेटर की निराला एस्पायर सोसायटी में गरबा उत्सव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बाहर से आए करीब 10 युवकों पर गरबा पंडाल में महिलाओं से अभद्रता, निवासियों को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आरोप है कि युवकों ने नशे में सिक्योरिटी गार्ड और निवासियों पर थार चढ़ाने का प्रयास किया और सोसाइटी का बूम बैरियर तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गरबा वेन्यू में घुस गए और महिलाओं से बदसलूकी की

सोसायटी के सुरक्षा अधिकारी विश्वास कुमार सिंह के अनुसार, घटना रात करीब 11:05 बजे की है। सोसायटी परिसर में परिवारों के साथ गरबा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान चार गाड़ियों में सवार होकर करीब 10 युवक सोसाइटी में घुसे।

आरोप है कि उन्होंने फोन कर और गाड़ियां अंदर बुला लीं और नो-पार्किंग जोन में जबरन गाड़ियां खड़ी कर दीं। इसके बाद सीधे गरबा वेन्यू में घुस गए और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगे।

दारू के नशे में थे धुत

निवासियों ने विरोध किया और अनाउंसमेंट कर गाड़ियां हटाने को कहा, तो आरोपित हंगामा करने लगे। कई युवक शराब के नशे में थे और निवासियों को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। माहौल बिगड़ता देख उन्हें सोसायटी से जाने को कहा गया। आरोप है कि जाते समय युवक तेज रफ्तार में गाड़ियां भगाने लगे।

आरोपितों की पहचान और तलाश की जा रही

थार सवार युवक ने मुख्य गेट पर तैनात गार्ड और कुछ निवासियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। गार्ड ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपित लेकर गेट नंबर दो की ओर भागे। वहां गेट बंद मिला तो एक युवक नीचे उतरकर गेट खोलने लगा।

गार्ड ने फिर रोकने की कोशिश की तो बूम बैरियर तोड़ते हुए फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर लिया है। तीन अन्य गाड़ियों के नंबर के आधार पर आरोपितों की पहचान और तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के जुनपत में 2800 मीटर ड्रेन से जल निकासी में सुधार, किसानों को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 5 मौतों के केस में बड़ा खुलासा, जहरीले रसायन की खरीद पर गहराया रहस्य; एक झटके में उजड़ा परिवार