विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के जुनपत में 2800 मीटर ड्रेन से जल निकासी में सुधार, किसानों को मिलेगी राहत

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:34 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जुनपत गांव में 6% किसान आबादी भूखंडों के लिए 2800 मीटर लंबी ड्रेन का निर्माण करा रहा ...और पढ़ें

जुनपत में 2800 मीटर लंबी ड्रेन से सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था। जागरण

जुनपत में 2800 मीटर लंबी ड्रेन से सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था। जागरण

HighLights

  1. जुनपत में 2800 मीटर लंबी ड्रेन का निर्माण जारी।

  2. जल निकासी समस्या का स्थायी समाधान, जलभराव से मुक्ति।

  3. किसान आबादी भूखंडों पर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नेाएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग्राम जुनपत में 6 प्रतिशत कृषक आबादी भूखंडों के लिए ड्रेन समेत अन्य सुविधाएं विकसित करा रहा है। इस कड़ी में 2800 मीटर लंबी ड्रेन का निर्माण भी कराया जा रहा है।

6 प्रतिशत के तहत भूखंड आवंटित

ड्रेन के पूरा होने से पूरे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और भूखंडों पर बसावट आसान होगी। जुनपत में बड़ी संख्या में किसानों को 6 प्रतिशत के तहत भूखंड आवंटित किए गए हैं। लंबे समय से यहां जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी होती थी।

अब प्राधिकरण ने ड्रेन के साथ-साथ आंतरिक सड़कों, सीवर, पानी और विद्युतीकरण के कार्यों को भी करा रहा है।

जलभराव से मुक्ति मिलेगी

इस संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि जुनपत में 6 प्रतिशत आबादी भूखंडों का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। 2800 मीटर ड्रेन बनने से क्षेत्र में पानी की निकासी सुचारू होगी और जलभराव से मुक्ति मिलेगी।

हम चाहते हैं कि किसानों को विकसित भूखंडों पर सभी आधुनिक सुविधाएं मिलें, ताकि वे जल्द से जल्द निर्माण शुरू कर सकें। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।