अबू धाबी मॉडल पर बसेगा ‘नया नोएडा’, 3 हजार उद्योग और 6 लाख की आबादी का शहर; क्या है पूरा मास्टर प्लान?
नया नोएडा, जिसे दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (DNGIR) के रूप में विकसित किया जा रहा है, अबू धाबी के औद्योगिक ...और पढ़ें

अबू धाबी के औद्योगिक जोन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा नया नोएडा। सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
कुंदन तिवारी, नोएडा। दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (डीएनजीआइआर) के रूप में बसने वाले ‘नया नोएडा’ को अबू धाबी के औद्योगिक जोन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां करीब तीन हजार औद्योगिक इकाइयों को बसाया जाएगा।
कुल छह लाख की आबादी में माइग्रेंट यानी प्रवासी करीब 3.5 लाख होंगे। इनके लिए 300 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाएगी। यह पानी गंगाजल, भूमिगत होगा, जिसे मिलाकर सप्लाई किया जाएगा। इस पानी की सप्लाई के लिए यहां कितने नलकूप खंड और जलाशय बनाए जाएंगे। इसको लेकर भी चर्चा की जा रही है।
2041 मास्टर प्लान का मैप तैयार
हालांकि डीएनजीआइआर का 2041 मास्टर प्लान का मैप तैयार किया जा चुका है। इसमें बुनियादी सुविधा बिजली, पानी और सड़क और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को बखूबी दिखाया गया है।
डीएनजीआइआर में गिरते भू जल स्तर को बढ़ाने और वेटलैंड के लिए यहां 58.96 हेक्टेयर में लेक और 91.75 हेक्टेयर में कैनाल बनाई जाएंगी। 300 एमएलडी में 212 एमएलडी पानी औद्योगिक सप्लाई के लिए जाएगा।
यह भी पढ़ें- नया नोएडा में Plot खरीदने वाले हो जाएं सावधान, 80 जगहों पर काटी जा रही है अवैध कॉलोनियां; जल्द चलेगा बुलडोजर
यहां से निकलने वाले दूषित पानी को एसटीपी के जरिए शोधित किया जाएगा। इसके अलावा घरेलू या डोमेस्टिक सप्लाई के लिए 85 एमएलडी पानी की सप्लाई होगी। बता दें कि डीएनजीआइआर को बुलंदशहर और दादरी के 80 गांवों की जमीन पर बसाने की तैयारी है।
बनेंगे चार कैटेगरी और तीन टाइप के मकान
यहां लोगों के रहने के लिए चार कैटेगरी और तीन टाइप के मकान बनाए जाएंगे। इसमें 18.1 हेक्टेयर में ईडब्ल्यूएस, 40.8 हेक्टेयर में एलआइजी, 29.9 हेक्टेयर में एमआइजी और 1.8 हेक्टेयर में एचआइजी फ्लैट होंगे।
इसमें टाइप-1 ,2 और 3 तरह के मकान बनाए जाएंगे। 8811 हेक्टेयर एरिया होगा औद्योगिक: डीएनजीआइआर करीब 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बसाया जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान 2041 बनाया गया है। इसका 8811 हेक्टेयर एरिया औद्योगिक होगा।
माना जा रहा है कि इस शहर की कुल आबादी छह लाख में रेजिडेंशियल एरिया दो हजार हेक्टेयर से ज्यादा होगा। लैंड पूल के जरिये जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
यह होगा लैंड यूज
| लैंड यूज | हेक्टेयर |
|---|---|
| रेजिडेंशियल | 2477 |
| कामर्शियल | 905.97 |
| पीएसपी / इंस्टीट्यूशनल | 1682.15 |
| फैसिलिटी / यूटिलिटी | 198.85 |
| इंडस्ट्री | 8811 |
| ग्रीन पार्क / ओपन एरिया | 3173.94 |
| रिक्रेशनल | 420.60 |
| वाटर बॉडी | 150.65 |
| ट्रैफिक और ट्रांसपोर्टेशन | 3282.59 |
यह भी पढ़ें- किसानों की बल्ले-बल्ले, नया नोएडा में यमुना प्राधिकरण जैसा मिलेगा मुआवजा; लागू होगी नई दर
